Gua Sha Stone Uses Benefits: आजकल बाजार में चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए कई प्रकार के ब्यूटी प्रोडक्ट और टूल्स मिलने लगे हैं। इस वक्त ब्यूटी में सबसे ज्यादा ट्रेंडिंग है कोरियन स्किनकेयर, कोरिया के लोग ब्यूटी प्रोडक्ट के साथ अलग-अलग इक्विपमेंट यूज करते हैं। आपने गुआ शा स्टोन के बारे में तो सुना होगा या देखा तो जरूर होगा। यह कैसा पत्थर है, क्यों इसका चलन इतना बढ़ रहा है, जानिए इसके फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका।
गुआ शा स्टोन के ये हैं लाभ
गुआ शा के पत्थर से स्किन की मसाज करने से स्किन सेल्स हेल्दी होते हैं। इससे फेस की एजिंग रोकने में मदद मिलती है। गुआ शा का पत्थर मुंह पर घिसने से स्किन का फैट कम होता है। इससे झुर्रियां, जबड़े और गर्दन के पास का लटका मांस कम होता है। गुआ शा के पत्थर से स्ट्रेस कम किया जा सकता है। इसकी मसाज आपको रिलैक्स फील करवाती है। गुआ शा के पत्थर से चेहरे का ब्लड फ्लो भी सही रहता है। इसकी रोजाना मसाज से फेस एक्ने, पिंपल्स की समस्या भी दूर होती है।
ये भी पढ़ें–Jatamansi Uses: जटामांसी क्या है, कैसे करें इस्तेमाल, जानिए इसके स्वास्थ्य लाभ और नुकसान
कैसे किया जाता है इसका इस्तेमाल
इसे यूज करने के लिए चेहरे पर पहले गुलाब जल, टोनर या फिर कोई फेस सीरम या ऑयल लगाएं। इसके बाद एक चिन पर हाथ रखकर दूसरे चिन पर गुआ शा की मसाज करें। ये मसाज आपको कानों की तरफ बाहर की ओर करनी होती है। इस प्रक्रिया को आप अपनी मर्जी के हिसाब से बार-बार दोहरा सकते हैं।
gua sha 2
दूसरे तरीका क्या है?
इसमें आपको फेस के सेंटर में गालों पर अंदर से बाहर गुआ शा का पत्थर खिसकाकर मसाज करनी होती है, आप अपनी नाक की क्रीज पर भी इसे नीचे से ऊपर मसाज कर सकते हैं। एक और तरीके से आप नाक से कान की ओर मसाज कर सकते हैं।
आइब्रो मसाज
इसमें आपको गुआ शा को आइब्रो से हेयरलाइन तक ऊपर की तरफ मसाज करनी होती है। इस मालिश से सिरदर्द से भी राहत मिलती है और तनाव भी दूर होता है। माथे पर मसाज से वहां होने वाले एक्ने भी कम होते हैं।
नेक मसाज
गर्दन पर मसाज के लिए गुआ शा के बड़े वाले कर्व हिस्से का इस्तेमाल करें, इसके लिए आपको गुआ शा को अपनी गर्दन से चिन की तरफ ऊपर की ओर ले जाना होता है। ऐसा करने से फेस की क्लीनिंग होती है। इस स्टेप को भी अपने हिसाब से दोहराया जा सकता है।
ये भी पढ़ें– खाने से पहले या बाद में, कब पीएं नींबू पानी? पास भी नहीं फटकेंगी ये बीमारियां
संबंधित खबरें
घर पर बनाएं प्रोटीन से भरपूर फलाफल रोल, खाने में स्वादिष्ट है यह रेसिपी
4 mins agoपुरानी प्लास्टिक बाल्टी में उगाएं ये 5 खुशबूदार फूल, महक उठेगा घर
2 hrs agoचनिया-चोली से लेकर ट्रेडिशनल साड़ी तक, दिल्ली के इन मार्केट्स में जाएं
3 hrs agoउखड़ने लगी है दीवारों की पपड़ी तो ऐसे करें फिक्स, बिना मिस्त्री बनेगा काम
3 hrs agoघर पर बनाएं साउथ इंडियन स्टाइल झागदार फिल्टर कॉफी, यहां जानिए आसान तरीका
5 hrs agoरसोई को बनाना है सुंदर तो महंगे सामान खरीदने से बेहतर अपनाएं ये सस्ते टिप्स
18 hrs agoहेल्दी Momos खाने हैं तो मेघालय की रागी वेजीटेबल मोमोज रेसिपी करें ट्राई
18 hrs agoमहाराष्ट्र के स्ट्रीट फूड का मजा अब घर पर! ऐसे बनाएं टेस्टी मिसल पाव
18 hrs agoदीवारों पर लगे मकड़ी के जाले हटाने के लिए आजमा लें ये 5 हैक्स, चमक जाएगा घर
20 hrs agoसिर्फ 3 चीजों से घर पर बनाएं ये स्वादिष्ट बंगाली मिठाई, यह रही आसान रेसिपी
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines