Grow Hair Faster Tips: बदलती लाइफस्टाइल का सबसे ज्यादा असर बालों पर पड़ता है। गलत खानपान, धूप और पॉल्यूशन से बाल कमजोर होने लगते हैं। इससे न चाहते हुए भी बाल झड़ने लगते हैं। कुछ लोग तो बालों को मजबूत बनाने के लिए न जाने कितने महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें पॉजिटिव रिस्पॉन्स नहीं मिलता है।
अगर आपके बाल भी कमजोर होने लग गए हैं या बहुत ज्यादा टूट रहे हैं, तो ऐसे में आप कुछ घरेलू नुस्खों को अपना सकती हैं। आइए जानते हैं बालों को बढ़ाने के नुस्खों के बारे में।
ये भी पढ़ें- फेस पर नींबू, स्क्रब और बेकिंग सोडा लगाना नहीं है सही, हो सकती हैं समस्याएं
नारियल तेल और एलोवेरा जेल
नारियल तेल और एलोवेरा जेल का पेस्ट बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल लें। उसमें चार बड़े चम्मच गर्म नारियल तेल और दो बड़े चम्मच एलोवेरा जेल डालें। दोनों चीजों को अच्छे से मिलाएं। अब इस पेस्ट को स्कैल्प पर मालिश करते हुए लगाएं और एक से दो घंटे के लिए बालों पर लगा छोड़ दें।
अगर आप नियमित रूप से इस पेस्ट का इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ ही समय में आपको पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिखने लगेगा।
अंडे का पेस्ट
बालों के लिए अंडा फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन ए और विटामिन ई की भरपूर मात्रा होती है, जिससे बाल मजबूत होते हैं।
बालों के लिए अंडे का पेस्ट बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल लें। उसमें दो चम्मच ऑलिव ऑयल, एक अंडा और एक विटामिन ई का कैप्सूल मिलाएं। इस पेस्ट को बालों में एक से दो घंटे के लिए लगाकर छोड़ दें।
अगर इस पेस्ट का इस्तेमाल आप नियमित रूप से करते हैं, तो कुछ ही समय में आपके बाल मजबूत होने लगेंगे। साथ ही बाल टूटेगे भी नहीं।
प्याज का रस
बालों पर प्याज लगाने से इसमें मजबूती आती है, जिससे बाल न तो टूटते हैं और न ही झड़ते हैं।
प्याज का पेस्ट बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल लें। उसमें दो चम्मच प्याज का रस डालें। साथ ही एक चम्मच नारियल तेल मिलाएं। अब इस पेस्ट को स्कैल्प पर लगाते हुए मालिश करें।
ये भी पढ़ें- Vitamin E Capsules से भी बाल हो सकते हैं खराब, ट्राई करने से पहले जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
मां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
9 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
12 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
16 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
2 days agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines