How To Make Matar Kheer: हरी मटर फाइबर, सोडियम, फास्फोरस, पोटेशियम, आयरन, कैल्शियम और प्रोटीन जैसे कई हेल्दी गुणों का भंडार होती है। मटर को आमतौर पर लोग चाट, सब्जी या पराठे के तौर पर बनाकर खाना पसंद करते हैं।
लेकिन क्या कभी आपने मटर का हलवा बनाकर खाया है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए हरी मटर की खीर बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद और सेहत दोनों ही लिहाज से बेहतरीन होता है।
इसको आप किसी भी खास मौके पर बनाकर सबका मुंह मीठा करा सकते हैं। इसका स्वाद एक बार चखकर हर कोई आपके खाने का फैन बन जाएगा, तो चलिए जानते हैं हरी मटर की खीर (How To Make Matar Kheer) बनाने की रेसिपी-
हरी मटर की खीर बनाने की आवश्यक सामग्री-
- 3 कटोरी मटर
- जरूरत अनुसार पानी
- 1 किलो दूध
- 1 कटोरी चीनी (स्वादानुसार)
- 1/2 चम्मच इलायची पाउडर
- 2 चम्मच घी
- 1 छोटी कटोरी नारियल का बूरा
- 1 कटोरी ड्राई फ्रूट्स
हरी मटर की खीर कैसे बनाएं? (How To Make Matar Kheer)
- मटर की खीर बनाने के लिए आप सबसे पहले मटर को उबलें।
- फिर आप उबली मटर को थोड़ी देर ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
- इसके बाद आप मटर को एक बाउल में डालकर अच्छी तरह से मैश कर लें।
- फिर आप एक कढ़ाइ में घी डालकर गर्म कर लें।
- इसके बाद आप इसमें आधा किलो दूध डालें और मीडियम आंच पर पकाएं।
- फिर आप इसमें मटर, नारियल का बूरा, चीनी और इलायची पाउडर डालें।
- इसके बाद आप इसको चलाते हुए करीब 20 मिनट तक पकाएं और गैस बंद कर दें।
- अब आपकी लजीज हरी मटर की खीर बनकर तैयार हो चुकी है।
- फिर आप इसको ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें।
संबंधित खबरें
दिवाली के बाद कैसे करें घर की सफाई? जानिए पटाखों का कालापन हटाने का तरीका
7 mins agoकैसे बनाएं अपना दिवाली इनविटेशन कार्ड, AI से तैयार करें यूनिक डिजाइन
1 hr agoDiwali Latest Rangoli Designs: दीपावली पर बनाएं ये आसान और सुंदर रंगोली
1 hr agoदिवाली पर बनाएं सॉफ्ट और फूली-फूली पूड़ी, घंटों तक रहेगी मुलायम
4 hrs agoसुख-समृद्धि और खुशहाली से भरी हो आपकी दिवाली, अपनों को ऐसे दें शुभकामनाएं
20 hrs agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
22 hrs agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
1 day agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
1 day agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
1 day agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines