Green Chilli Pickle Recipe: खाने के साथ अगर अचार ना हो तो खाने का मजा अधूरा-सा लगता है। इसलिए खाने के साथ अचार का होना बेहद जरूरी होता है। वहीं, अगर अचार में भी कुछ तीखा मिल जाएं, तो खाने का स्वाद दोगुना बढ़ जाता है। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं हरी मिर्च के अचार के बारे में।
इसको बनाने के कई तरीके होते हैं और सभी अपने-अपने ढंग से इसे बनाते हैं। लेकिन हम आज हरी मिर्च के अचार की जो रेसिपी बताने जा रहे हैं, वो बेहद आसान है। मतलब इससे बहुत ही जल्दी आपका हरी मिर्च का अचार तैयार हो जाएगा। साथ ही इसका स्वाद भी बेहद गजब का तीखा होता है।
अचार बनाने के लिए जरुरी सामग्री
½ चम्मच मेथी, जीरा, सौंफ तीनों पिसी हुई, 1 चम्मच धनिया, ½ चम्मच अमचूर पाउडर, 6 हरी मिर्च, नमक स्वादानुसार, जरूरत के मुताबिक तेल, चुटकी भर हल्दी पाउडर
इस तरह से करें तैयार
हरी मिर्च का अचार बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक बड़ा बर्तन लेना है। इसके बाद हरी मिर्च लें और इन्हें अच्छे से साफ कर लें। इसके बाद इनके ऊपर के डंठल को निकाल कर फेंक दें।
इसके बाद इनमें नमक मिला लें और इनका पानी सुखने के लिए रख दें। इसके बाद जब इनका पानी सुख जाएं तो एक दूसरे बर्तन में इन्हें निकाल लें। (ध्यान रहें अगर आप इनका पानी नहीं सुखाते हैं, तो इससे अचार जल्दी खराब होने की संभावना रहती है। इसलिए जब भी अचार बनाएं तो इस बात का खास ख्याल रखें कि इनमें जरा भी पानी मौजूद ना हो।)
इसके बाद एक दूसरे बड़े बर्तन में अचार का मसाला, नमक (अगर जरूरत लगे तो) और अमचूर पाउडर लें और इन्हें अच्छे से मिला लें। इसके बाद इस मसाले को मिर्च में भरें।
इसके बाद एक पैन लें और उसमें तेल डाल लें और उसे गरम कर लें। इसके बाद आप इन सभी मिर्चों को फ्राय करें। ध्यान रखें कि मिर्च जले नहीं। इसके बाद आपका मिर्च का अचार एकदम तैयार हैं। अब आप इसे खाने के साथ परोस सकते हैं।
संबंधित खबरें
वॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
2 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
2 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
3 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
5 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
6 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
7 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
9 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines