Govardhan Puja 2025: हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर गोवर्धन पूजा की जाती है. इस दिन का अत्यधिक धार्मिक महत्व है. इस पर्व में श्रीकृष्ण और गोवर्धन महाराज की पूजा की जाती है. घर में इस दिन गोबर से गोवर्धन तैयार किए जाते हैं और शाम के समय पूजा संपन्न की जाती है. गोवर्धन पूजा के दिन घर में रंगोली (Govardhan Puja Rangoli) बनाने का भी रिवाज है. ऐसे में गोवर्धन पूजा पर आप भी अलग-अलग रंगोली बना सकते हैं. यहां आपके लिए रंगो वाली ही नहीं बल्कि फूलों वाली रंगोली (Flower Rangoli) बनाने का भी डिजाइन दिया गया है. आपके लिए खासतौर से इन रंगोली को AI से बनवाया गया है. अब आपकी रंगोली भी सबसे यूनिक नजर आएगी.
गोवर्धन पूजा रंगोली डिजाइन AI | Govardhan Puja Rangoli Design AI
गोवर्धन महाराज की प्रतिमा के चारों ओर आप इस तरह छोटी-छोटी रंगोली बना सकते हैं. रंगोली के ये सभी डिजाइन बेहद यूनिक हैं और इन्हें बनाने में आपको थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन आपके आंगन की शोभा कई गुना बढ़ जाएगी इसकी पूरी गारंटी है.
फूलों वाली यह रंगोली भी आसानी से बनाई जा सकती है. इसे बनाने के लिए लिए आपको रंग-बिरंगे फूल लेने हैं, गुलाब, चमेली और गैंदे के फूलों के साथ ही पत्तों से रंगोली का यह डिजाइन बनाया जा सकता है.
गोवर्धन महाराज की प्रतिमा के करीब इस तरह की फूलों की रंगोली (Govardhan Puja Floral Rangoli) भी बेहद खूबसूरत नजर आएगी. इस रंगोली को आप दीयों से भी सजा सकते हैं.
सबसे सिंपल और यूनिक रंगोली है यह. गोवर्धन पूजा की सिंपल रंगोली (Govardhan Puja Simple Rangoli) ढूंढ रहे हैं तो इसे जरूर बनाएं. इस रंगोली में आपको गायों और श्रीकृष्ण को बनाने में थोड़ी मेहनत लग सकती है लेकिन रंगोली का बाकी डिजाइन बेहद यूनिक होते हुए भी सिंपल है जिसे आसानी से बनाया जा सकता है.
छत पर गोवर्धन पूजा की यह रंगोली बनाई जा सकती है. इस रंगोली में गोकुल का दृश्य बनाया गया है. आप चाहे तो अपने हिसाब से इस रंगोली को मोडिफाई या सिंपलीफाई कर सकते हैं और बना सकते हैं.
गोवर्धन पूजा की यह रंगोली भी बेहद खूबसूरत है. आप बाजार से गोवर्धन पूजा का चित्र लाकर बीच में चिपका सकते हैं और किनारों पर इस रंगोली के बोर्डर की तरह ही रंगोली बना सकते हैं. देखने वाले तारीफ करते नहीं थकेंगे.
घर पर बनाने के लिए गोवर्धन पूजा की यह रंगोली भी बेहद खास है. रंगोली का यह यूनिक डिजाइन सभी को बेहद पसंद आएगा.
संबंधित खबरें
दिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 hr agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
3 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
5 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
7 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
21 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines