Goverdhan 5 Bhog: गोवर्धन पूजा दीपावली के अगले दिन मनाई जाती है, जो भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा करने की याद में मनाई जाती है. इस दिन अन्नकूट का पर्व भी मनाया जाता है, जिसमें विभिन्न प्रकार के भोग बनाकर भगवान को अर्पित किए जाते हैं. अगर आप भी इस गोवर्धन पूजा (Goverdhan Pooja) पर भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो घर पर बनाएं ये 5 पारंपरिक और स्वादिष्ट भोग. ये न केवल श्रीकृष्ण को प्रिय हैं, बल्कि इन्हें बनाना भी बेहद आसान है. आइए जानते हैं उन खास व्यंजनों के बारे में जिन्हें आप इस वर्ष गोवर्धन पूजा पर बना सकते हैं.
गोवर्धन पूजा के लिए 5 भोग | Goverdhan Pooja 5 Bhog
कढ़ी-चावल
कढ़ी-चावल भगवान श्रीकृष्ण को अर्पित किए जाने वाले प्रमुख भोगों में से एक है. यह व्यंजन घर-घर में आसानी से बनता है और गोवर्धन पूजा के अन्नकूट प्रसाद का हिस्सा होता है. हल्की खट्टी कढ़ी और गरमा-गरम चावल का मेल बहुत ही स्वादिष्ट होता है. जो की गोवरधन भगवान को भी काफी पसंद है.
पुरी और सूजी का हलवा
पुरी और हलवा का संयोजन पारंपरिक रूप से हर पूजा में बनाया जाता है. गोवर्धन पूजा पर यह भोग श्रीकृष्ण को अर्पित किया जाता है. सूजी का हलवा घी, सूखे मेवे और चीनी के साथ तैयार किया जाता है, जो श्रीकृष्ण को अत्यंत प्रिय है.
मिक्स सब्जी (अन्नकूट सब्जी)
अन्नकूट के दिन विभिन्न सब्जियों को मिलाकर एक विशेष सब्जी बनाई जाती है, जिसे अन्नकूट कहा जाता है. इसमें कई प्रकार की मौसमी सब्जियां जैसे लौकी, बैंगन, आलू, सेम, फूलगोभी आदि एक साथ पकाई जाती हैं.
ये भी पढ़ें-Diwali 2025: छोटी दिवाली के दिन बनाएं ये खूबसूरत रंगोली डिजाइन, बढ़ जाएगी घर की शोभा
बेसन के लड्डू
बेसन के लड्डू भगवान श्रीकृष्ण को बेहद पसंद हैं. घी में भुना हुआ बेसन, चीनी और सूखे मेवों से बने ये लड्डू प्रसाद के रूप में बेहद लोकप्रिय हैं. गोवर्धन पूजा पर इन्हें बनाना शुभ माना जाता है.
माखन-मिश्री
भगवान श्रीकृष्ण की प्रिय चीजों में माखन और मिश्री सबसे ऊपर मानी जाती है. गोवर्धन पूजा के दिन इस सरल लेकिन पवित्र भोग को जरूर अर्पित किया जाता है. यह भोग प्रेम और भक्ति का प्रतीक है.
ये भी पढ़ें- Diwali 2025: दिवाली के लिए करना चाहते हैं कपड़ो की शॉपिंग? दिल्ली की ये जगह हैं बेस्ट
संबंधित खबरें
ऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
8 mins agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
1 hr agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
2 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
16 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
19 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines