Gold Facial At Home: पिछले दो तीन साल से लड़कियों के बीच गोल्ड फेशियल काफी लोकप्रिय बना हुआ है। किट्टी पार्टी से लेकर किसी भी तरह के समारोह में जाने से पहले लड़कियां और महिलाएं गोल्ड फेशियल कराना ही पसंद करती हैं। इससे चेहरे पर एक अलग ही निखार आता है। यूं तो पार्लर जाकर भी आप गोल्ड फेशियल करा सकती हैं, लेकिन आज हम आपको घर पर ही घरेलू चीजों से गोल्ड फेशियल करने के प्रोसेस के बारे में बताएंगे। इसमें न तो आपके ज्यादा पैसे खर्च होंगे और न ही आपकी स्किन को नुकसान होगा। चलिए जानते हैं स्टेप बाय स्टेप गोल्ड फेशियल करने के प्रोसेस के बारे में।
ये भी पढ़ें- स्लीपिंग मास्क से भी चेहरा हो सकता है खराब! जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
फेशियल के लिए किस-किस चीज की जरूरत पड़ेगी?
- कच्चा दूध
- शहद
- पिसी हुई चीनी
- नींबू का रस
- गर्म पानी
- हल्दी पाउडर
घर पर इस तरह करें गोल्ड फेशियल
फेस क्लीनिंग
फेशियल में सबसे पहले फेस क्लीनिंग की जाती है। क्लीनिंग करने के लिए कच्चे दूध से चेहरे को अच्छे से साफ करें। इससे फेस पर मौजूद गंदगी हट जाएगी।
स्क्रबिंग
फेस क्लीनिंग के बाद स्क्रबिंग की मदद से मसाज की जाती है। इसके लिए सबसे पहले एक बाउल लें। उसमें एक चम्मच शहद, एक चम्मच पिसी हुई चीनी और एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। तीनों चीजों को अच्छे से मिलाएं और फिर उससे चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक स्क्रबिंग करें। इससे डेड स्किन सेल्स निकल जाएगी।
स्टीमिंग
स्क्रबिंग के बाद स्टीमिंग करना बहुत जरूरी है। स्टीमिंग करने के लिए एक कटोरे में गर्म पानी लें और फिर उससे चेहरे पर स्टीम लें। स्टीमिंग करने से स्किन साफ हो जाएगी और बंद पोर्स खुल जाएंगे।
फेसपैक
स्टीम लेने के बाद फेस पर पैक लगाना होता है। फेसपैक बनाने के लिए बाउल लें। उसमें एक चम्मच शहद और एक चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं। दोनों को अच्छे से मिलाएं और फिर उसे अपने चेहरे पर कम से कम 15 मिनट के लिए लगाएं। 15 मिनट बाद स्क्रब करते हुए पैक को हटाएं और ठंडे पानी से धो लें। इससे स्किन पहली बार में ही चमक उठेगी।
ये भी पढ़ें- 2000 का काम सिर्फ 20 रुपए में! घर पर ऐसे बढ़ाएं अपनी सुंदरता
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
इस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
8 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
10 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
11 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
13 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
13 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
14 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
15 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
16 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
18 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines