Glowing SKIN: हल्दी सेहत के साथ स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है। बात चाहे त्वचा को चमकदार बनाए रखने की हो या फिर खोया हुआ निखार वापस लाने की, हल्दी सभी जगह असरदार साबित होती है। एंटीसेप्टिक और एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर हल्दी चेहरे की कई समस्याओं में लाभकारी है। यहे चेहरे को मुंहासों और पिंपल से राहत दिलाने के साथ रंगत में भी सुधार लाती है।
दरअसल, गर्मी के मौसम में लगातार धूप में रहने की वजह से शरीर की चमक चली जाती है। लिहाजा स्किन बुझी लगती है। ऐसे में हल्दी से तैयार 2 उबटन आपका ग्लो वापस ला सकते हैं। ये ब्यूटी प्रोडक्ट्स से बढ़िया होती है, क्योंकि इसके साइड इफैक्ट नहीं होते। हल्दी स्किन का कालापन भी दूर कैसे कर सकती है। नीचे जानिए इसके 2 उबटन के बारे में..
1. हल्दी-चंदन का उबटन कैसे बनाएं?
- सबसे पहले 2 चम्मच चंदन पाउडर लें।
- फिर 2 चम्मच हल्दी पाउडर लें।
- अब 2 चम्मच गुलाब जल लेना होगा।
- फिर 2 चम्मच सादा दूध लेना है।
- इन सभी को मिक्स करके पेस्ट बनाएं।
हल्दी-चंदन उबटन लगाने का तरीका
- सबसे पहले चेहरे को साफ पानी से धो लें।
- अब इस पेस्ट को 15 से 20 मिनट के लिए लगा रहने दें।
- आप इस पेस्ट पर हल्के हाथ से मसाज भी करें।
- इस तरह से यह उबटन चेहरे पर निखार लाएगा।
- स्किन की रंगत में निखार लाकर उसे ग्लोइंग बनाएगा।
2. हल्दी-नींबू का उबटन कैसे बनाएं?
- सबसे पहले 2 चम्मच हल्दी पाउडर लेना है।
- फिर आपको 1 चम्मच गुलाबजल लेना है।
- अब 2 चम्मच नींबू का रस लेना है।
- इसके बाद आप 2 चम्मच बेसन लें।
- फिर 2 चम्मच दूध लेना है।
- फिर इन सभी चीजों को मिक्स करें।
हल्दी-नींबू उबटन लगाने का तरीका
- सबसे पहले चेहरे को साफ कर लना है।
- अब इस उबटन को चेहरे पर 15 मिनट तक लगाए रखें।
- उबटन को हटाते वक्त हल्के हाथों से मसाज करें।
- फिर गुनगुने पानी से नहाते हुए चेहरा धो लें।
चेहरे के लिए कैसे फायदेमंद हैं हल्दी के तैयार ये उबटन?
हल्दी सेहत के साथ स्किन के लिए बेहद फायदेमंद मानी गई है। हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल होते हैं, जो स्किन के पुराने दाग-धब्बों को खत्म करने के साथ स्किन पर ग्लो लाते हैं। ऊपर बताए गए हल्दी के दोनों उबटन लगाने से शरीर और चेहरा अंदरूनी तौर पर साफ होता है और स्किन को पोषण भी मिलता है। इससे चेहरा ग्लो करता है। आप रात में सोने से पहले इसका यूज करें।
Disclaimer: हमारा लेख केवल पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
संबंधित खबरें
इस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
3 mins agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
1 hr agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
17 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
18 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
18 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
20 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
22 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
22 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
22 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines