Glowing skin: चेहरे का ग्लो बढ़ाना और उसे साफ सुथरा रखना हर कोई चाहता है। लेकिन ये चाहत हर किसी की पूरी नहीं होती। लोग महंगे-महंगे क्रीम पाउडर लगाकर चेहरे पर निखार लाना चाहते हैं, लेकिन एक वक्त के बाद यह चीजें अपना असर खो देती हैं, लिहाजा चेहरे पहले से भी खराब होने लगता है। चेहरे पर नेचुरली तरीके से ग्लो लाने में एक घरेलू नुस्खा आपकी मदद कर सकता है। यह नुस्खा नींबू, एलोवेरा, हल्दी और नारियल तेल से तैयार होता है।
स्किन के लिए कैसे फायदेमंद हैं नींबू-नारियल तेल, एलोवेरा, हल्दी
नींबू स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें फास्फोरस, कार्बोहाइड्रेट और विटामिन बी भी होता है। इसमें पाए जाने वाले एसिड चेहरे की रंगत बदलने में लाभकारी हैं। इसके यूज से दाग-धब्बे दूर हो सकते हैं। वहीं एलोवेरा भी स्किन के लिए लाभकारी है, जो चेहरे पर चमक लाता है। हल्दी और नारियल तेल में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और तत्व चेहरे की कई समस्याएं दूर करते है।
एलोवेरा, हल्दी, नींबू और नारियल तेल से तैयार किए जाने वाले नुस्खा कुछ ही दिनों में चेहरे को चमकदार बना सकता है। नीचे जानिए इस नुस्खा को बनाने की विधि और इसे लगाने का सही समय।
ग्लोइंग स्किन फेस पैक के लिए सामान
- एक पीस- एलोवेरा
- आधा चम्मच- हल्दी
- नींबू- एक
- नारियल तेल- एक चम्मच
ग्लोइंग स्किन के लिए देसी नुस्खा ऐसे करें तैयार
- देसी एलोवेरा को लाकर काट लीजिए।
- इसे बीच से फाड़कर दो भागों में बांटिए।
- फिर चम्मच से इसका गूदा निकाल लीजिए।
- इस गूदे को एक कटोरी में डाल दीजिए।
- फिर इसमें आधा चम्मच हल्दी मिक्स करें।
- इसके बाद आधा नींबू निचोड़ देना है।
- एक चम्मच नारियल तेल डालना है।
- फिर इन सभी को अच्छी तरह से मिक्स करें।
- फिस इसे मिक्स में डालकर अच्छी तरह पीस लें।
- इस तरह आपका फेस पैक रेडी हो जाएगा।
और पढ़िए –Glowing Skin TIPS: एक-एक दाने और धब्बे हटाकर चेहरे को सॉफ्ट बना देगा ये नुस्खा…मिलेगा मनचाहा निखार
कब लगाएं फेस पैक
इस फेस पैक को एक दिन छोड़कर लगना है। इसे रात में सोने से पहले चेहरे पर लगाएं। फिर 5 मिनट मसाज करें। फिर जब ये सूख जाए तो चेहरे को सादे पानी से धो लें। इससे खोया हुआ निखार वापस आता है और कुछ ही दिनों में रंगत बदल सकती है।
संबंधित खबरें
कैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
2 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
6 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
7 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
21 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines