Glowing Skin Tips: किचन में मौजूद चीजें न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती हैं बल्कि सेहत और खूबसूरती से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में भी मददगार होती हैं। अगर आपके चेहरे की चमक कहीं खो गई है या आप पिंपल्स, दाग-धब्बे या झाइयों से परेशान हैं तो आप घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं। जो पूरी तरह से प्राकृतिक हैं और आपको आसानी से मिल जाएगा। आइए जानते हैं कि किचन में रखी किन चीजों से आप खूबसूरत निखार पा सकती हैं।
टमाटर
टमाटर खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ त्वचा के लिए भी बहुत अच्छा होता है। इसमें लाइकोपीन तत्व पाया जाता है, जो फ्री रेडिकल्स की समस्या को दूर करने के साथ-साथ टैनिंग की समस्या से भी राहत दिलाता है। टमाटर का एक टुकड़ा लें और इससे चेहरे पर करीब 5-6 मिनट तक मसाज करें फिर सूखने पर धो लें। ऐसा नियमित करने से चेहरे पर निखार आएगा।
दूध
दूध बहुत अच्छा क्लींजर है। चेहरा धोने से पहले दूध में कॉटन डुबोएं और उससे अपना चेहरा साफ करें। यह चेहरे को अंदर से साफ कर मुलायम और चमकदार बनाता है।
ये भी पढ़ें- पाना चाहते हैं चेहरे पर गुलाबी और चमकदार निखार? रात में लगा लें ये एक चीज और फिर देखें कमाल!
हल्दी
हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो नेचुरल ग्लो बनाए रखने के साथ-साथ त्वचा की रंगत भी निखारते हैं। आप 1 चम्मच हल्दी में थोड़ा सा शहद मिलाकर इस्तेमाल कर सकती हैं।
जीरे पानी की भाप
पिंपल्स और झाइयों से छुटकारा पाने के लिए आप अपने चेहरे पर भाप ले सकती हैं। भाप लेने से त्वचा के अंदर ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा मिलता है। इससे त्वचा पर जमी गंदगी बाहर निकल जाती है।
मुल्तानी मिट्टी
मुल्तानी मिट्टी में 2-3 चम्मच संतरे का रस मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे अपने चेहरे पर लगाएं और लगभग 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। सूखने के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। यह फेस पैक पिंपल्स और झाइयों को बढ़ने से रोकता है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
54 mins agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 hr agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
2 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
2 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
4 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
6 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
7 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
9 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
23 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines