Glowing Skin Drinks: जैसे-जैसे मौसम बदलता है, हमें अपने खान-पान की आदतों में भी बदलाव करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में त्वचा का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। वैसे भी हम हेल्दी-ग्लोइंग स्किन पाने के लिए बहुत कुछ करते हैं। कभी पार्लर के चक्कर लगाते हैं तो कभी खुद ही तरह-तरह के नुस्खे आजमाते हैं। सिर्फ इसलिए कि हम ग्लोइंग स्किन पा सकें लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इतना कुछ किए बिना भी आप कुछ ऐसे ड्रिंक्स की मदद से बेदाग और खूबसूरत त्वचा पा सकती हैं? आइए जानते हैं इस ड्रिंक के बारे में-
ग्लोइंग और हेल्दी स्किन के लिए पिएं ये ड्रिंक्स
ग्रीन टी- ग्रीन टी अपने और एंटी-इंफ्लेमेटरी एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए जानी जाती है। यह मुंहासों के साथ-साथ बढ़ती उम्र के असर को भी कम करने में मददगार है। इसलिए अगर आप जवां दिखना चाहती हैं तो अपने दिन की शुरुआत ग्रीन टी के साथ कर सकती हैं और यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी सहायक है।
ये भी पढ़ें- Hair Care Tips: सफेद बालों से हैं परेशान, तो इन तरीकों से पाएं नेचुरल ब्लैक हेयर
हल्दी दूध- हल्दी वाला दूध सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। यह प्राचीन काल से ही अपने औषधीय गुणों के लिए जानी जाती है। यह आपकी त्वचा को बेदाग बनाने में मददगार है। आप रोज रात को सोते समय 1 गिलास हल्दी वाला दूध पी सकती हैं, कुछ ही दिनों में असर दिखना शुरू हो जाएगा।
नींबू-पानी- ग्लोइंग स्किन पाने में नींबू पानी भी मददगार हो सकता है। नींबू में अच्छी मात्रा में विटामिन सी होता है जो त्वचा को चमकदार बनाए रखने में सहायक होता है। अगर आप इसमें चिया सीड्स डालकर पी सकते हैं तो यह और भी फायदेमंद साबित हो सकता है।
सौंफ का पानी- ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप सौंफ का पानी भी पी सकती हैं। इसके अलावा मेथी के बीज, हल्दी, दालचीनी, जीरा आदि भी उन मसालों में से हैं जो न सिर्फ त्वचा को चमक देते हैं बल्कि रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाते हैं।
संबंधित खबरें
इस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
13 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
15 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
16 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
18 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
18 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
19 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
20 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
21 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
23 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines