Glowing skin: अगर आपका चेहरा ग्लो करता है तो खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। इससे कॉन्फिडेंस लेवल भी बढ़ता है। यही वजह है कि ज्यादातर महिलाएं ग्लोइंग स्किन पाना चाहती हैं और सबसे बढ़िया दिखना चाहती हैं। इसके लिए वह महंगे क्रीम-पाउडर का यूज करती हैं, जो एक वक्त के बाद अपना असर खो देते हैं। अगर आप परमानेंट ग्लो चाहती हैं तो ये खबर आपके काम की है।
इस ऑर्टिकल में हम आपके लिए पांच ऐसे टिप्स लेकर आए हैं, जिन्हें डेली स्किन केयर रूटीन में शामिल करने से आप एक ग्लोइंग स्किन आसानी से पा सकती हैं। त्वचा की सुंदरता को बनाए रखने के लिए यह पांच टिप्स बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं। नीचा जानिए इनके बारे में विसातर से…
और पढ़िए –Holi 2023 Laddu Recipes: होली के मौके पर घर में बना सकते हैं ये 3 लड्डू, जानिए
ग्लोइंग स्किन के लिए बेस्ट टिप्स
1. क्लींजिंग
जब बात ग्लोइंग स्किन की होती है तो क्लींजिंग पहला स्टेप होता है। आपको अपनी स्किन टाइप के हिसाब से क्लींजर खरीदना है। क्लींजिंग चेहरे पर जमा गंदगी साफ करती है। लिहाजा आपका चेहरा फ्रेश और कूल दिखता है। आप चेहरे के लिए माइल्ड क्लींजर का यूज कर सकते हैं, जो फेस की गहराई में जाकर धूल, मिट्टी और प्रदूषण हटाता है।
2. टोनर
ग्लोइंग स्किन के डेली रूटीन में दूसरा स्टेप्स टोनर होता है। आप क्लींजिंग के बाद चेहरे पर टोनर अप्लाई करें। इससे त्वचा हाइड्रेट रहती है। उसका पीएच लेवल बैलेंस रहता है। खास बात ये है कि आप चेहरे पर टोनर स्प्रे भी कर सकते हैं। इसके लिए हाइड्रेटिंग टोनर बेस्ट होता है। टोनर त्वचा में नमी रखता है, जिससे ड्राई स्किन से छुटकारा मिलता है।
3. एंटीऑक्सीडेंट सीरम
चेहरे पर टोनर के बाद आप तीसरे स्टेप में सीरम अप्लाई करें। यह स्किन की समस्याओं को दूर करने में कारगर होता है। इसके लिए एंटीऑक्सीडेंट सीरम लगा सकते हैं। एंटीऑक्सीडेंट सीरम त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है। साथ ही धूल, मिट्टी और प्रदूषण से होने वाले नुकसान से भी बचाव करता है।
4. मॉइश्चराइजर
अब बारी आती है मॉइश्चराइजर की। आपका स्किन टाइप कुछ भी हो, आपको मॉइश्चराइजर जरूर अप्लाई करना है। स्किन के अनुसार भी मॉइश्चराइजर लगा सकते हैं। ड्राई स्किन वाले हाइड्रेटिंग मॉइश्चराइजर लगाएं, जबकि सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को फ्रेगनेंसी और पैराबेन फ्री मॉइश्चराइजर लगाना चाहिए। इससे आपका चेहरा सॉफ्ट, शाइनी और खूबसूरत बनता है।
और पढ़िए –Kanji vada Recipe: होली पर बनाएं स्पेशल ‘कांजी वड़ा’, ये है बनाने की स्पेशल विधि
5. सनस्क्रीन
सनस्क्रीन डेली स्किन केयर रूटीन का अहम हिस्सा है। सर्दी, गर्मी हो या फिर बरसात, हर मौसम में सनस्क्रीन लगाना चाहिए। इससे त्वचा का यूवी किरणों से होने वाले नुकसान से बचाव होता है। आप चाहें तो मॉइश्चराइजर युक्त सनस्क्रीन भी लगा सकते हैं।
Disclaimer: हमारा लेख केवल पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
10 hrs agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
18 hrs agoधनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
20 hrs agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
1 day agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
1 day agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 day agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 day agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
1 day agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines