Glenn Maxwell Life Stylish : ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने अफगानिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप का सबसे तेज दोहरा शतक लगाकर दुनियाभर की सुर्खियां बटोर ली है। मैच के दौरान लोगों ने ग्लेन मैक्सवेल की ताबड़तोड़ बैटिंग तो देखी, उनका नाम पूरे मुंबई के मैदान पर लिखा जा चुका हैं। मैक्सवेल दुनियाभर के टी20 लीग में क्रिकेट खेलते हैं। ग्लेन ऑस्ट्रेलिया के साथ-साथ आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए भी खेलते हैं, लेकिन क्रिकेट के मैदान के बाहर भी ग्लेन मैक्सवेल काफी स्टाइलिश लाइफ जीते हैं। आइए जानते हैं मैक्सवेल के जीवन की कुछ रोचक जानकारी।
क्रिकेटर की सालाना सैलरी
ऑस्ट्रेलिया के इस क्रिकेटर की सालाना सैलरी 1 मिलियन डॉलर से ज्यादा है। वहीं, उनकी मंथली इंकम की बात की जाएं तो 83,000 मिलियन डॉलर है। इसके अलावा ग्लेन मैक्सवेल की नेट वर्थ की बात करें तो उनके पास 14 मिलियन डॉलर की संपत्ति है। आपको बता दें कि ग्लेन मैक्सवेल की कमाई पिछले कुछ सालों से 170 प्रतिशत बढ़ी है।
यह भी पढ़ें-ग्लेन मैक्सवेल की जीवनी, नेट वर्थ, शिक्षा और करियर, पुरस्कार
यह भी देखें –
मैक्सवेल का लग्जरी घर
ग्लेन मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं और उन्होंने एक लग्जरी घर खरीदा है। इस रियल एस्टेट संपत्ति का अनुमानित मूल्य लगभग 10 करोड़ रुपये है। बता दें कि उनके पास अलग-अलग देशों में अलग-अलग रियल एस्टेट संपत्तियां भी हैं।
बेहतरीन कार कलेक्शन
आजकल लगभग सभी क्रिकेटर्स को कार का बहुत शौक होता है, और उनका कार कलेक्शन काफी हाई लेवल का होता है, लेकिन ग्लेन के पास दुनिया की कुछ बेहतरीन लग्जरी कारें हैं, जिसमें निसान मैक्सिमा और ऑडी शामिल हैं।
विनी रमन से की है शादी
ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी मैक्सवेल ने विनी रमन से शादी की है। विनी रमन ने ही ग्लेन मैक्सवेल को उनकी मानसिक बीमारी से उबरने में मदद की थी। विनी रमन एक फार्मासिस्ट हैं और वो मैक्सवेल के साथ ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में रहती हैं। विनी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं, और अपने पति मैक्सवेल के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
यह भी देखें –
(Xanax)
संबंधित खबरें
रसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
4 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
7 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
8 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
9 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
10 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
12 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
13 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
14 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines