Home Remedies Get Glassy look: कोरियाई लोग अपनी शानदार त्वचा के लिए जाने जाते हैं। उनके जैसी त्वचा पाने के लिए लोग हजारों रुपए खर्च कर देते हैं। इस खूबसूरती को पाने के कई घरेलू तरीके हैं, जिसकी मदद से कोरियाई लुक पाया जा सकता है तो आइए जानते हैं.. घर पर ग्लासी लुक पाने के कई बेहतरीन तरीके..
- चावल का पानी-चावल के पानी से त्वचा को चिकना और झुर्रियों से दूर रखा जा सकता है। इसे यूज करने के लिए थोड़े से चावल को उबालकर, छान लें और उसका पानी बचा लें। इसे ठंडा होने के बाद स्प्रे बोतल में डाल लें। सुबह नहाने के बाद और रात से ठीक पहले चावल के पानी को फेस स्प्रे के रूप में लगा लेने से फेस काफी ग्लो करता है।
- शुगर स्क्रब – शुगर स्क्रब त्वचा को एक्सफोलिएट करने के लिए अच्छा काम करता है और यह त्वचा की सुन्दरता को बढ़ाता है। सफेद और भूरी चीनी का आधा बड़ा चम्मच लें और उन्हें थोड़े से पानी के साथ मिलाएं। फिर इस मिश्रण को अपनी त्वचा पर दो से तीन मिनट के लिए लगाएं। अब इसे गुनगुने पानी से धो लें, इस स्क्रब का प्रयोग सप्ताह में कम से कम एक बार सोने से पहले करें।
- शहद- यदि आप कोरियाई जैसी त्वचा पाना चाहते हैं, तो आपको शहद का उपयोग करना चाहिए, जो न केवल त्वचा के लिए बल्कि बालों के लिए भी फायदेमंद होते हैं। शहद पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है और यह त्वचा को बेदाग और मुलायम बनाए रखने में मदद करता है।
- एलोवेरा- एलोवेरा जेल की मदद से नेचुरल रूप से फीके निशानों को दूर करने में मदद मिलती है और यह त्वचा को हाइड्रेट करता है। एलोवेरा की एक पत्ती को आधा काट लें और उसका जेल निकाल लें। जेल को अपने चेहरे पर लगाएं और एक घंटे तक लगा रहने दें। इसके बाद अपने चेहरे को गर्म पानी धो लें।
- गुलाब के फल से बना तेल- रोजहिप्स गुलाब का फल है और इसका उपयोग आयुर्वेद में बीमारियों के इलाज के साथ-साथ त्वचा की समस्याओं में भी किया जाता है। गुलाब के तेल में ओमेगा -3, विटामिन ई और विटामिन ए होता है, जो सभी निशान और दाग-धब्बों को हटाने में सहायता करता है। रोज रात को सोने से पहले अपने चेहरे पर गुलाब के तेल की 3-4 बूंदें लगानी चाहिए और सुबह धो लेना चाहिए।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
7 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
7 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
8 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
9 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
11 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
11 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
11 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
14 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines
लेख समाप्त