Ginger Tea Vs Green Tea: सर्दियों में लगभग सभी लोग सुबह की शुरुआत किसी गर्म ड्रिंक से ही करना चाहते हैं। इसके लिए उनकी पहली पसंद गर्म-गर्म चाय ही होती है। कई लोग कुछ ऐसा पीना चाहते हैं, जो ठंड में उनकी इम्यून सिस्टम को मजबूत रखे। ऐसे में जब उनके कई तरह की चीजें पीने के हो तो हेल्दी ड्रिंक चुनना मुश्किल हो सकता है। इन्हीं ड्रिंक में से हैं ग्रीन टी और अदरक की चाय। जहां ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं और ये इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। वहीं, अदरक की चाय भी सर्दी से दूर रखने में मदद करता है। ये कैफीन-मुक्त होता है, जो आपके शरीर के लिए हेल्दी साबित हो सकता है। आइए यहां जानते हैं कि अदरक की चाय या ग्रीन टी कौन-सा बेहतर है?
अदरक की चाय
अदरक की चाय कैफीन-मुक्त हर्बल इन्फ्यूजन है जिसे फ्रेश अदरक से बनाया जाता है। इसका टेस्ट मसालेदार और गर्म होता है और इससे आपका डाइजेशन सिस्टम सही रहता है, इम्यून सिस्टम मजबूत रहता है और सूजन को कम करने में मदद करता है। अदरक की चाय पारंपरिक इलाज का एक हिस्सा है, जो सर्दियों में फायदेमंद हो सकता है।
ये भी पढ़े- शरीर में पानी की कमी होने पर दिखते हैं ये 5 लक्षण, इग्नोर करना पड़ सकता है भारी
ग्रीन टी
ग्रीन टी कैमेलिया साइनेंसिस पौधे से प्राप्त होती है। इसमें हाई एंटीऑक्सीडेंट होते हैं मौजूद होता है। इसका टेस्ट घास या मिट्टी जैसा होता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि इसमें तक मात्रा में कैफीन होता है और इसे ज्यादातर लोग हेल्दी रहने और वजन कम करने के लिए पीते हैं। साथ ही इससे आपका ब्रेन एक्टिव रहता है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा मिलता है।
अदरक की चाय या ग्रीन टी कौन-सा बेहतर
अदरक की चाय- सर्दियों के लिए अदरक की चाय, ग्रीन टी से बेहतर हो सकता है। लेकिन इसे ज्यादा पीने से सीने में जलन या दस्त भी हो सकते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि ब्लड को पतला करने वाली दवा लेने वाले या पित्त में पथरी वाले लोगों को इस चाय का सेवन सावधानी से करना चाहिए। आप हर रोज 2 से 3 कप अदरक की चाय का सेवन कर सकते हैं।
ग्रीन टी- ग्रीन टी का अत्यधिक सेवन अनिद्रा, हार्ट की गति में वृद्धि या पेट में जलन का कारण बन सकता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि यह आयरन के अवशोषण को भी कम कर सकता है, इसलिए इसे भोजन के साथ पीने से बचें। आप हर रोज 3 से 4 कप ग्रीन टी पी सकते हैं, इसके अधिक पीना नुकसानदायक साबित हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Chandni Bhabhda ने घरेलू नुस्खों से कैसे पाया PCOD से छुटकारा? इंस्टाग्राम पर शेयर की जर्नी
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
35 secs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
3 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
5 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
7 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
9 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
23 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines