Ginger Carrot Soup Recipe: सर्दियों में खांस और जुकाम की समस्या आम बात है, लेकिन ये कब ज्यादा बढ़ जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। सर्दी खांसी और जुकाम से संक्रमित लोगों को अपना तुरंत इलाज करना चाहिए। ध्यान ना देने पर ये आम समस्या आपको लंबी छुट्टी दिलवा सकती है।
सरल भाषा में कहें तो आपकी सेहत ज्यादा खराब हो सकती है और फिर आरम करने के साथ दवाईयों का सहारा लेना आपके लिए जरूरी हो सकती है। इसलिए जैसे ही आपको खांसी और जुकाम से संक्रमित होने का अभास हो तो आप सबसे पहले घरेलू नुस्खा अपना लें। घर में सूप तैयार कर जुकाम के लक्षणों से राहत पा सकते हैं।
आज हम आपके लिए सर्दियों में खुद की देखभाल और जुकाम-खांसी से बचे रहने के लिए एक टेस्टी सूप रेसिपी लेकर आए हैं। पोषक तत्वों से भरपूर नारियल, गाजर और अदरक से बना सूप सर्दी खांसी और ठंड के असर को कम करने में मदद करता हैं। आइए इस सूप को बनाने की विधि जानते हैं।
और पढ़िए – Brain Health: ये 4 आदतें दिमाग को बना देती हैं खोखला, होने लगती है जग हंसाई, जल्द बना लें दूरी
Coconut ginger carrot soup Ingredients
- दो छोटे टुकड़ों में कटा हुआ गाजर
- 1 छोटा टुकड़ा अदरक
- 1 छोटे टुकड़ो में कटा हुआ प्याज
- नमक (स्वादानुसार)
- 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
- 2 चम्मच ऑलिव ऑयल
- 2 कप कोकोनट मिल्क
- 4 लौंग
- 1 छोटा चम्मच (पीसी हुई) काली मिर्च
- 1 छोटा चम्मच (पीसी हुई) दालचीनी
- 7 से 8 बारीक कटी हुईं लहसुन की कलियां
Coconut ginger carrot soup Recipe in Hindi
गैस पर एक पैन रखें। इसमें 2 चम्मच जैतुन का तेल (olive oil) गर्म करें। ब इसमें कटी हुई प्याज डालें। ब्राउन होने के बाद लहसुन को भी भुनें लें। इसके बाद काली मिर्च पाउडर, दालचीनी पाउडर, जीरा पाउडर और नमक स्वादानुसार मिलकर भूनें।
इसमें अब कटे हुए गाजर और अदरक डाल दें। इसके बाद लौंग डालकर 7 से 10 मिनट तक भुनें। इसमें कोकोनट मिल्क डाल दें। इसे ढककर 15 से 20 मिनट तक अच्छी तरह पकने दें। इसके बाद गैस को ऑफ कर दें। अब आपको ब्लेंडर की मदद से सूप को अच्छी तरह ब्लेंड कर लेना है। अपने अनुसार सूप की कंसिस्टेंसी बड़ा और घटा सकते हैं। इसे धनिया की पत्तियों से गार्निश करके सर्व कर दें।
और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Diwali Wishes 2026: दिवाली पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश
7 hrs agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
9 hrs agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
12 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
12 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
16 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
1 day agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
1 day agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines