Ghee Hair Mask: सर्दियों में हमारे बालों को खास देखभाल की जरूरत होती है, क्योंकि इस समय हमारे बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं। ऐसे में आपके बालों को जरूरी पोषक तत्व की जरूरत होती है। अगर आप अपने बालों को हेल्दी और मोटा बनाना चाहते हैं तो इसे केमिकल प्रोडक्ट्स को छोड़ कर घर पर ही घी का इस्तेमाल कर हेयर केयर मास्क तैयार कर सकते हैं। घी आपके बालों को नेचुरल तरीके से हेल्दी रखने में मदद कर सकता है। इसके साथ ही ये बालों का शाइन भी बढ़ाता है। आइए जानते हैं कि घी से बालों को घना बनाने के लिए इसका इसका हेयर मास्क कैसे तैयार कर सकते हैं?
विधि
सबसे पहले एक कटोरी में घी नारियल तेल और अरंडी का तेल समान मात्रा में लें।
इसके बाद इन तीनों को अच्छे से मिला दें।
इस पेस्ट को हल्का गुनगुना कर लें, जिससे की आसानी से आपके स्कैल्प पर आसानी से एब्जॉर्ब हो सके।
अब इस पेस्ट को जड़ों से लेकर पूरे बालों में अच्छे से लगाएं।
इसके बाद 1 से 2 घंटे तक लगा कर रखें या फिर रातभर लगाकर छोड़ दें।
अब अपने बालों को शैंपू से धो लें।
इस हेयर मास्क के फायदे
घी में विटामिन-ए और डी से भरपूर होता है, जो बालों को हेल्दी रखने में मदद करता है। अरंडी के तेल में मौजूद फैटी एसिड बालों की ग्रोथ मदद मदद करता है। इससे आपके बालों में मजबूती आती है। नारियल तेल और घी का मिश्रण स्कैल्प को मॉइस्चराइज करता है और डैंड्रफ की समस्या को दूर रखता है।
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।