Natural Face Wash: हमें अक्सर ही लगता है या ऐसा महसूस कराया जाता है कि अगर निखरी हुई त्वचा पानी है तो बाजार से महंगे प्रोडक्ट्स लाने ही होंगे. लेकिन, याद कीजिए एक वो जमाना भी था जब हमारी मां और दादी घर पर ही तैयार किए नुस्खों को आजमाती थीं और उनकी स्किन उस जमाने में ही ग्लो नहीं करती थी बल्कि आज भी करती है. महंगे प्रोडक्ट्स या केमिकल्स का इस्तेमाल करने से ही निखार नहीं आता है बल्कि घर की सही चीजों को चेहरे पर लगाया जाए तो त्वचा बाहर से ही नहीं बल्कि अंदर से भी ग्लो करने लगती है. ऐसे में आप चाहे तो फेस वॉश खरीदने के बजाय घर पर ही इसे बना सकती हैं. यहां जानिए घर पर फेस वॉश (Homemade Face Wash) बनाने का क्या तरीका है. चलिए बिना देरी किए जानते हैं घर पर कैसे बनाते हैं फेस वॉश.
घर पर कैसे बनाएं फेस वॉश | How To Make Face Wash At Home
बेसन और दही का फेस वॉश
इस फेस वॉश को बनाने के लिए आपको बेसन में जरूरत के अनुसार दही मिलाना है. इस पेस्ट को उंगलियों में लेकर चेहरे पर मलें और साफ पानी से धोकर हटा लें. आप चाहे तो इस फेस वॉश का असर बढ़ाने के लिए हल्दी भी मिला सकते हैं.
क्यों फायदेमंद है यह फेस वॉश – इस फेस वॉश से फुंसियां कम होती हैं, चेहरे पर जमी डेड स्किन सेल्स एक्सफोलिएट होकर हट जाती हैं, स्किन को मॉइस्चर मिलता है और चेहरे पर जमा तेल हट जाता है.
शहद और एलोवेरा का फेस वॉश
एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर इस फेस वॉश को बनाने के लिए एलोवेरा का ताजा गूदा निकालकर उसमें बराबर मात्रा में शहद (Honey) मिलाएं और किसी कांच की शीशी में डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. इस फेस वॉश की थोड़ी सी मात्रा हथेली पर लें और फिर पूरे चेहरे पर मलकर अच्छे से धो लें.
क्यों फायदेमंद है यह फेस वॉश – यह फेस वॉश स्किन को मॉइस्चर देता है. एलोवेरा और शहद दोनों ही स्किन को सूदिंग इफेक्ट्स देते हैं. ये चेहरे की गंदगी को हटाते हैं और बैक्टीरिया दूर करने का काम करते हैं.
दूध और हल्दी का फेस वॉश
सबसे इफेक्टिव यानी असरदार फेस वॉश में आता है दूध और हल्दी का फेस वॉश. इसे बनाना बहुत आसान है और इसका फायदा तुरंत नजर आने लगता है. कटोरी में कच्चा दूध लेकर उसमें थोड़ी सी हल्दी मिला लें. इस मिश्रण में रूई डालें और चेहरे पर मलें. आपको चेहरे पर जमा मैल छूटता हुआ नजर आने लगेगा. इसके बाद चेहरा धोकर साफ कर लें. इस फेस वॉश का सुबह-शाम बेझिझक इस्तेमाल किया जा सकता है.
क्यों फायदेमंद है यह फेस वॉश – दूध के गुण स्किन को एक्सफोलिएट करते हैं तो हल्दी के गुण स्किन को ब्लीचिंग गुण देते हैं और त्वचा पर जमे नुकसान पहुंचाने वाले बैक्टीरिया को हटाते हैं. इससे स्किन हाइड्रेटेड तो होती ही है, साथ ही चमकदार नजर आती है.
यह भी पढे़ं – आटे से होली का रंग कैसे बनाएं? यहां जानिए घर पर लाल, पीला, नारंगी और हरा गुलाल कैसे बनाते हैं
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
2 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
4 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
4 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
8 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
9 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
10 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
11 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
11 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines