Home Remedy Lizard Spray: ऐसे बहुत से लोग हैं जिनके घर में छिपकली बनी ही रहती है. बाथरूम से लेकर किचन और कमरों तक में वह घूमती रहती है. कई लोग छिपकली से इतना डरते हैं कि अगर कमरे में दिख जाए तो उस कमरे में जाना ही छोड़ देते हैं.अगर आप भी छिपकली के आने से परेशान हो चुके हैं और अब तक सभी घरेलू उपाय और बाजार में मिलने वाले स्प्रे आजमा चुके हैं, फिर भी कोई असर नहीं हुआ है तो अब परेशान मत होइए। आइए कैलाश विश्नोई से जानते हैं कि आप छिपकली को बिना भगाए कैसे खुद-ब-खुद दूर कर सकते हैं .
इस तरह से बनाएं दो घरेलू स्प्रे
पहला स्प्रे:
- 4 पूजा वाले कपूर लें और चूरा बना लें.
- इसमें 10-15 एमएल डेटोल और 150 एमएल पानी मिलाएं.
- अच्छे से मिलाकर एक स्प्रे बॉटल में भर लें.
दूसरा स्प्रे
- एक प्याज और 5-6 लहसुन की कलियां लेकर पेस्ट बना लें.
- इसमें 150 एमएल पानी मिलाएं और अच्छे से मिलाएं.
- इसे छानकर स्प्रे बॉटल में भर लें.
स्प्रे का इस्तेमाल कैसे करें?
घर के जिस हिस्से में छिपकली दिखाई देती है, वहां इन दोनों में से किसी एक स्प्रे को छिड़कें. सप्ताह में 1-2 बार इसका प्रयोग करें. कुछ ही दिनों में छिपकलियों का आना बंद हो जाएगा और आप राहत महसूस करेंगे.
छिपकली को घर से दूर रखने के लिए अपनाएं ये आदतें
सिर्फ स्प्रे ही नहीं, अगर आप कुछ छोटी-छोटी आदतों को अपनाएं तो छिपकली घर में टिक ही नहीं पाएगी. आप सबसे पहले तो घर को हमेशा साफ-सुथरा रखें, खासकर किचन और बाथरूम में नमी न बनने दें और रात को बचे हुए खाने को ढककर रखें और जमीन पर टुकड़े या गंदगी न छोड़ें. छिपकलियां अंधेरे और गंदगी में पनपती हैं, इसलिए अगर रोशनी और स्वच्छता बनी रहेगी तो वे खुद-ब-खुद घर से दूर रहेंगी
संबंधित खबरें
फेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
3 hrs agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
4 hrs agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
8 hrs agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
8 hrs agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
9 hrs agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
10 hrs agoइन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
11 hrs agoसुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
13 hrs ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
1 day agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines