क्या आप भी घर में छिपकली के आने से होते हैं परेशान? अपनाएं ये आसान घरेलू ट्रिक

घर में छिपकली आना मतलब मूड का चिडचिडा होना. अगर आपके घर में भी छिपकली आना आम बात है और आप भी इनसे डरते हैं, तो आइए जानते हैं कि आप कैसे इनसे छुटकारा पा सकते हैं.

इस तरह से भगाएं छिपकली-Image Source Freepik

इस तरह से भगाएं छिपकली-Image Source Freepik

Home Remedy Lizard Spray: ऐसे बहुत से लोग हैं जिनके घर में छिपकली बनी ही रहती है. बाथरूम से लेकर किचन और कमरों तक में वह घूमती रहती है. कई लोग छिपकली से इतना डरते हैं कि अगर कमरे में दिख जाए तो उस कमरे में जाना ही छोड़ देते हैं.अगर आप भी छिपकली के आने से परेशान हो चुके हैं और अब तक सभी घरेलू उपाय और बाजार में मिलने वाले स्प्रे आजमा चुके हैं, फिर भी कोई असर नहीं हुआ है तो अब परेशान मत होइए। आइए कैलाश विश्नोई से जानते हैं कि आप छिपकली को बिना भगाए कैसे खुद-ब-खुद दूर कर सकते हैं .

इस तरह से बनाएं दो घरेलू स्प्रे

पहला स्प्रे:

  • 4 पूजा वाले कपूर लें और चूरा बना लें.
  • इसमें 10-15 एमएल डेटोल और 150 एमएल पानी मिलाएं.
  • अच्छे से मिलाकर एक स्प्रे बॉटल में भर लें.

दूसरा स्प्रे

  • एक प्याज और 5-6 लहसुन की कलियां लेकर पेस्ट बना लें.
  • इसमें 150 एमएल पानी मिलाएं और अच्छे से मिलाएं.
  • इसे छानकर स्प्रे बॉटल में भर लें.

स्प्रे का इस्तेमाल कैसे करें?

घर के जिस हिस्से में छिपकली दिखाई देती है, वहां इन दोनों में से किसी एक स्प्रे को छिड़कें. सप्ताह में 1-2 बार इसका प्रयोग करें. कुछ ही दिनों में छिपकलियों का आना बंद हो जाएगा और आप राहत महसूस करेंगे.

छिपकली को घर से दूर रखने के लिए अपनाएं ये आदतें

सिर्फ स्प्रे ही नहीं, अगर आप कुछ छोटी-छोटी आदतों को अपनाएं तो छिपकली घर में टिक ही नहीं पाएगी. आप सबसे पहले तो घर को हमेशा साफ-सुथरा रखें, खासकर किचन और बाथरूम में नमी न बनने दें और रात को बचे हुए खाने को ढककर रखें और जमीन पर टुकड़े या गंदगी न छोड़ें. छिपकलियां अंधेरे और गंदगी में पनपती हैं, इसलिए अगर रोशनी और स्वच्छता बनी रहेगी तो वे खुद-ब-खुद घर से दूर रहेंगी

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ