Home remedies for thin eyebrows: आज के समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जिनकी भौहें (Thin Eyebrow) काफी ज्यादा पतली होती हैं, और उन्हें समझ नहीं आता कि इन्हें कैसे घना करें. इसके साथ ही कुछ लोग यह सोचते हैं कि अगर वे कुछ चीजों का सेवन करेंगे तो उनकी भौहें अपने आप अच्छी और घनी हो जाएंगी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि केवल चीजें खाने से नहीं, बल्कि कुछ घरेलू उपायों को लगाने से भी आप अपनी भौहों (Eyebrow) को आसानी से और नेचुरल तरीके से घना बना सकते हैं? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से. अच्छी बात यह है कि ये उपाय पूरी तरह सुरक्षित हैं और आपको कोई नुकसान नहीं पहुंचाएंगे.
नारियल तेल से करें मालिश
नारियल तेल (Coconut Oil) सेहत से लेकर सुंदरता तक हर चीज़ के लिए रामबाण माना जाता है. रोज़ाना अपनी भौहों पर नारियल तेल लगाने से आपको काफी फायदा मिल सकता है. आप हर रात सोने से पहले अपनी भौहों पर नारियल तेल से हल्के हाथों से मालिश (Oil Massage) करें. यह आपकी भौहों की जड़ों को मजबूत बनाने में मदद करेगा, जिससे बाल घने और मजबूत बनेंगे.
एलोवेरा जेल का करें उपयोग
अगर आप चाहें तो नारियल तेल की जगह अपनी भौहों पर एलोवेरा जेल (Alovera Gel) का भी उपयोग कर सकते हैं. क्योंकि यह न सिर्फ सेहत के लिए अच्छा है, बल्कि ब्यूटी (Beauty) में भी जबरदस्त भूमिका निभाता है.
एलोवेरा में मौजूद विटामिन (Vitamin) और एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidant) बालों की ग्रोथ को बढ़ाने में मदद करते हैं. आप रोजाना एलोवेरा जेल को अपनी भौहों पर 15 मिनट तक लगाएं और फिर धो लें. यह न सिर्फ ग्रोथ (Thick Eyebrow) बढ़ाएगा, बल्कि भौहों को काला और चमकदार भी बनाएगा.
ये भी पढ़ें- दांतों पर इस तरह लगा ली फिटकरी तो पीलापन हो जाएगा दूर, मोतियों से चमकने लगेंगे पीले दांत
नारियल तेल और एलोवेरा के फायदे
इन घरेलू और नेचुरल उपायों को अपनाने से आपकी भौहों की बनावट में धीरे-धीरे सुधार आने लगेगा. नारियल तेल बालों की जड़ों को पोषण देता है और उन्हें टूटने से रोकता है, जबकि एलोवेरा जेल नई ग्रोथ को बढ़ाता है और भौहों को घना, चमकदार और काला बनाता है.
इन दोनों ही उपायों को नियमित रूप से कुछ हफ्तों तक अपनाने से आपको बिना किसी केमिकल या साइड इफेक्ट (Side Effect) के बेहतरीन परिणाम मिल सकते हैं. ये उपाय पूरी तरह प्राकृतिक हैं और आपकी खूबसूरती को नेचुरली बढ़ा सकते हैं.
ये भी पढ़ें- एलोवेरा लगा लिया इस तरह तो मिल जाएगी कोरियाई लोगों जैसी मुलायम त्वचा, ग्लास स्किन पा लेंगे आप
संबंधित खबरें
रसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
11 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
14 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
15 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
16 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
17 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
19 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
20 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
21 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines