---विज्ञापन---

Get rid of insects: ये 3 काम कर लीजिए, बारिश के मौसम में घर में नहीं घुस पाएंगे मच्छर और कीड़े-मकोड़े

Get rid of insects: इन दिनों गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। गर्मी के बाद बारिश का मौसम आने वाला है। ये मौसम अपने साथ अक्सर कीड़े-मकोड़े, मच्छर, मक्खी और चीटियां भी लाता है। इनकी आड़ में जहरीले कीड़े भी घर में घुसने लगते हैं। इन सभी से निपटने के लिए अब बाजार से स्पेशल […]

---विज्ञापन---

Get rid of insects: इन दिनों गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। गर्मी के बाद बारिश का मौसम आने वाला है। ये मौसम अपने साथ अक्सर कीड़े-मकोड़े, मच्छर, मक्खी और चीटियां भी लाता है। इनकी आड़ में जहरीले कीड़े भी घर में घुसने लगते हैं। इन सभी से निपटने के लिए अब बाजार से स्पेशल केमिकल लाने की जरूरत नहीं है, अब आप घरेलू नुस्खों से इन कीड़ों का सफाया कर सकते हैं। नीचे जानिए इनके बारे में…

तुलसी का पौथा

बारिश के दिनों में घर में कीड़े आना आम बात है। आप इसे तुलसकी मदद से दूर कर सकते हैं। दरअसल, तुलसी एक प्राकृतिक कीटनाशक है, जो विशेष रूप से मच्छरों के खिलाफ जादू की तरह काम करती है। इसके लिए आप घर के आंगन और बालकनी में तुलसी का पौधा जरूर लगाएं। तुलसी की खुशबू कीड़ों को घर में एंट्री नहीं करने देगी।

लैवेंडर और पुदीना

लैवेंडर भी एक पौथा है, जो पुदिना परिवार से आता है। इसका इस्तेमाल कर तैयार हुआ स्प्रे भी आपको कीड़ों से बचा सकता है। आप इस पौथे के रस से तैयार स्प्रे को घर के अलग-अलग हिस्सों में छिड़क दें। चूकि लैवेंडर और पुदीने की खुशबू बहुत स्ट्रांग होती है, जिससे कीड़े दूर रहते हैं।

हल्दी से भगाएं कीड़े

अगर आपके घर में कीड़े और मच्छर आते हैं तो हल्दी का यूज करें। आप दरवाजों और दीवारों के किनारे में हल्दी डाल दें। ऐसा करने से बरसात के मौसम में कीड़े घर से दूर रहते हैं।

---विज्ञापन---

पानी जमा न होने दें

बारिश के मौसम में जितना हो सके घर के आसपास पानी जमा न होने दें। गमले और बाथरूम में पानी इक्ट्ठा होने से कीड़े आने की आशंका बढ़ जाती है। इसके अलावा घर के सफाई के लिए यूज होने वाले फिनाइल को बाथरूम, सिंक और बाथरूम की नाली के आसपास डालें। इससे कीड़े नहीं आएंगे।

First published on: Jun 19, 2023 05:42 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola