Sabudana For Glowing Skin: साबुदाना एक ऐसा फूड आइटम है जोकि कई एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। ये न सिर्फ आपकी सेहत बल्कि आपकी स्किन के लिए भी बेहतरीन होता है। इसलिए आज हम आपके लिए साबुदाना फेस पैक बनाने की विधि लेकर आए हैं।
अगर आप सप्ताह में 2 बार इस फेस पैक का इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपकी एक्ने और पिंपल्स की समस्या दूर हो जाती है। साथ ही इससे आपके फेस की टैनिंग को भी हटाने में मदद मिलती है। जिससे आपको गोरी और चमकदार त्वचा पाने में भी सहायता मिलती है, तो चलिए जानते हैं साबूदाना फेस पैक बनाने की विधि-
साबूदाना फेस पैक बनाने की सामग्री-
- साबूदाना 2 बड़ा चम्मच
- गुलाब जल 2 छोटे चम्मच
- नींबू का रस 1 छोटा चम्मच
- मुल्तानी मिट्टी 1 छोटा चम्मच
- एलोवेरा जेल (ऑप्शनल)
साबूदाना फेस पैक बनाने की विधि-
- साबूदाना फेस पैक बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में साबूदाना डालें।
- फिर आप इसमें नींबू का रस और गुलाब जल डालकर थोड़ी देर के लिए अलग रख दें।
- इसके बाद आप इसको हल्का सा गर्म करके ठंडा होने के लिए अलग रख दें।
- फिर आप इसको मिक्सर जार में पीसकर स्मूद पेस्ट बना लें।
- इसके बाद आप इसको एक बाउल में निकालकर इसमें मुल्तानी मिट्टी डालें।
- फिर आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर पैक बना लें।
अभी पढ़ें – Paneer Pancake: पौष्टिकता से भरपूर होता है पनीर पैनकेक, नाश्ते में इस आसान विधि से करें तैयार
साबूदाना फेस पैक लगाने का तरीका-
- इसको लगाने के लिए आप अपने फेस को अच्छे से धो कर पोंछ लें।
- फिर आप इस फेस पैक को अच्छी तरह से लगा लें।
- इसके बाद आप इसको लगभग 30 मिनट तक लगाकर सुखाएं।
- फिर जब ये सूख जाए तो आप अपने फेस को साधारण पानी से धो लें।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
5 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
5 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
7 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
7 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
8 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
9 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines