खाने के बाद बार-बार डकार आना या पेट फूलना हो सकता है GERD का संकेत! एक्सपर्ट ने बताए लक्षण और बचाव
Author: Shivani Jha
2025-01-29 10:36:25
GERD Symptoms: कई लोगों को खाना खाने के बाद कभी-कभी डकार आना या पेट फूलना आम बात है, लेकिन अगर ऐसा लगातार होता है, तो ये गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स रोग जैसी किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। GERD तब होता है जब ग्रासनली के निचले हिस्से में स्थित मांसपेशी जिसे लोअर इसोफेजियल स्फिंक्टर कहा जाता है, कमजोर हो जाती है या ठीक से बंद नहीं होती है। इससे पेट का एसिड वापस ग्रासनली में चला जाता है और उसमें जलन पैदा करता है, जिससे बार-बार डकार आती है। अगर इसका इलाज न किया जाए, तो GERD एसोफैगिटिस, स्ट्रिक्टर या बैरेट के एसोफैगस जैसे खतरे को जन्म दे सकता है, जो एसोफैगल कैंसर के खतरे को बढ़ाता है।
गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और हेपेटोलॉजी, मणिपाल हॉस्पिटल द्वारका, नई दिल्ली कि डॉ. सार्थक मलिक, कंसल्टेंट – ने गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज (GERD) के सामान्य लक्षण और बचाव के तरीके बताए…
ये भी पढ़ें- क्या केला वजन बढ़ाने और घटाने में है मददगार? जानें खाने का सही तरीका
GERD के लक्षण
1. खाने के बाद सीने में जलन।
2. एसिड रिफ्लक्स मुंह के पिछले हिस्से में खट्टा टेस्ट पैदा कर सकता है।
3. सीने में दर्द या बेचैनी महसूस होना।
4. जी मिचलाना खाने के बाद बीमार होने का एहसास होना।
जीईआरडी से बचाव
1. कम मात्रा में खाना खाएं- ज्यादा खाना खाने से बचें और निचले ओसोफेगल स्फिंचर (LES) पर दबाव कम करने के लिए कम मात्रा में लेकिन बार-बार खाना खा सकते हैं।
2. अनहेल्दी खाना खाने से बचें – मसालेदार खाना, खट्टे फल, चॉकलेट, कैफीन और फैट या तले हुए खाने को डाइट में शामिल न करें।
3. वजन को कंट्रोल में रखें- अधिक वजन पेट पर दबाव बढ़ा सकता है और जीईआरडी के लक्षणों को बढ़ा सकता है।
4. खाने के बाद लेटने से बचें- खाने को सही से पचाने के लिए कम से कम 2-3 घंटे तक न लेटे।
5. धूम्रपान और शराब का सेवन सीमित मात्रा में करें – धूम्रपान और शराब दोनों ही एलईएस को कमजोर कर सकते हैं, जिससे एसिड रिफ्लक्स की संभावना बढ़ जाती है।
ये भी पढ़ें- क्या आपके खाने में भी है इस विटामिन की कमी? जानें क्या कहती हैं डायटीशियन
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines