हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

गर्मियों में ठंडक का खजाना है मलाईदार लस्सी, जानिए बनाने का आसान तरीका

Malai Lassi Recipe: आज हम आपको बताएंगे कि कैसे घर पर मलाई लस्सी बनाई जा सकती है. आप बर्फ या दूध के साथ दही और इलायची की जरूरत पड़ेगी, जिससे सही मात्रा के साथ बनाया जा सकता है.

विज्ञापन
मलाईदार लस्सी बनाने का तरीका. Image Credit- Freepik

Malai Lassi Recipe In Hindi: गर्मियों का मौसम आते ही शरीर को ठंडक देने वाले ड्रिंक्स की जरूरत बढ़ जाती है. ऐसे में मलाईदार लस्सी एक ऐसा पारंपरिक पेय है, जो ना सिर्फ ठंडक देता है बल्कि स्वाद और सेहत दोनों का ख्याल रखता है. दही से बनने वाली लस्सी शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ पाचन को भी बेहतर बनाती है.अगर आप घर पर बाजार जैसी गाढ़ी और स्वादिष्ट लस्सी बनाना चाहते हैं तो यह आसान तरीका आपके बहुत काम आ सकता है. हाालंकि, इसे बनाने के लिए आपको कोई अलग सामग्री की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि यह आसानी से आपके घर में मिल जाएगी. 

इसे भी पढ़ें- 14 अप्रैल को क्यों मनाई जाती है अंबेडकर जयंती? जानिए इसका इतिहास और बाबासाहेब का इस देश को खूबसूरत बनाने का योगदान

मलाईदार लस्सी बनाने का तरीका

सामग्री

  • दही- 1 कप
  • दूध- 1 कप
  • चीनी- 2 चम्मच
  • बर्फ के टुकड़े
  • मलाई- 2 चम्मच
  • इलायची- 2
  • ऊपर से सजाने के लिए मलाई
  • बादाम- 4
  • नारियल- 2 चम्मच (पिसा हुआ)

विधि

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर दूध को एक पतीली में निकाल लें और दही को डालकर अच्छी तरह से फेंट लें.
  • अब इसमें ठंडा पानी या दूध डालें और फिर से मिक्स करें, ताकि लस्सी का टेक्सचर स्मूथ हो जाए. इसमें कोई गांठ नहीं होनी चाहिए.
  • अब इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से ब्लेंड करें. मलाई डालें और ज्यादा गाढ़ा होने पर बर्फ के टुकड़े डाल दें.
  • आखिर में ऊपर से थोड़ी मलाई या ड्राई फ्रूट्स से सजाकर ठंडी-ठंडी सर्व करें. आप कोई फ्लेवर भी डाल सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- किन लोगों के लिए खतरनाक है एलोवेरा का जेल? जानिए आप लगा सकते हैं या नहीं

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola