Garlic Side Effects: लहसुन का अगर सीमित मात्रा में सेवन किया जाए तो इसके कई सारे फायदे हो सकते हैं। कई लोग लहसुन को स्टू और सॉस से लेकर स्टिर-फ्राई और सलाद तक में शामिल करते हैं। हालंकि, कई बार ऐसा होता है कि आपको लहसुन से एलर्जी होती है या फिर लहसुन खाना पसंद नहीं होता है। ऐसे में आप लहसुन की जगह पर खाने में कई अन्य चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, अगर आप कई बार ज्यादा मात्रा में लहसुन का सेवन करते हैं तो इसके कई सारे नुकसान भी होते हैं। आइए जानते हैं कि आप इसकी जगह पर किन-किन चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं?
लहसुन खाने के नुकसान
ज्यादा लहसुन खाने के कई सारे नुकसान हो सकते हैं, जैसे कि पेट से जुड़ी समस्या, लिवर के लिए नुकसानदायक, कई लोगों में चक्कर आने की समस्या, हार्ट से जुड़ी कारण और और शरीर में चोट लगने या टॉयलेट में ब्लीडिंग की समस्या शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- 50 की उम्र में वजन कम करने के लिए डाइट में लें ये चीज, एक्सरसाइज पर भी दें ध्यान
हींग
हींग को लगभग सभी घरों में इस्तेमाल किया जाता है और कच्चे होने पर भी ये तीखी सुगंध के लिए जाना जाता है। आप बस आपने खाने में लहसुन की जगह पर एक चुटकी हींग का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये आपके डाइजेशन सिस्टम को हेल्दी रखता है और आपको पेट से जुड़ी कई बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है।
प्याज
लहसुन की जगह पर आप प्याज का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। ये अपने हल्के और थोड़े मीठे टेस्ट के लिए जाना जाता है। इनका अनूठा स्वाद खाने के टेस्ट को बढ़ाने में मदद करता है। ऐसे में अगर आपको लहसुन से एलर्जी है, तो इसकी जगह पर डॉक्टर प्याज खाने की सलाह देते हैं। प्याज खाने के कई सारे फायदे भी होते हैं, जैसे कि शुगर लेवल कंट्रोल रहता है, खाना आसानी से पचता है और शरीर में सूजन की समस्या कम होती है।
अदरक
अदरक खाने के टेस्टी बढ़ाने के साथ-साथ शरीर के लिए भी फायदेमंद होता है। इसे आप लहसुन की जगह पर इस्तेमाल कर सकते हैं। अदरक हार्ट और डाइजेशन सिस्टम को हेल्दी रखने में मदद करता है। इसके अलावा इसे खाने से जोड़ों के दर्द, आर्थराइटिस और माइग्रेन से राहत मिलती है।
ये भी पढ़ें- डोपामाइन क्या है और क्यों लगती है इसकी लत? डॉक्टर से जानें इसके नुकसान
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
रसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
5 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
9 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
10 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
10 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
12 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
13 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
14 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
16 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines