Garlic Side Effects: लहसुन एक नेचुरल और टेस्टी मसाला है, जो हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होती है। लेकिन कई लोग इसे गलत समय जैसे की रात को खा लेते हैं, जिससे कारण शरीर में कई तरह की समस्या हो सकती है। कई बार डॉक्टर भी रात के समय लहसुन खाने के लिए मना कर देते हैं। इस समय लहसुन खाने से आपको नींद की समस्या, डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं हो सकती है।दरअसल, लहसुन शरीर में एनर्जी को बढ़ाती है, जिसके कारण नींद में रुकावट पैदा हो सकती है। आइए जानते हैं इसके और क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं?
डाइजेशन की समस्या
रात के समय लहसुन खाने से डाइजेशन की समस्या बढ़ सकती है। दरअसल, लहसुन आपके डाइजेशन सिस्टम को एक्टिव बनाता है और ऐसे में अगर आप सोने जाते हैं तो गैस, पेट दर्द और दस्त जैसी बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए ध्यान रखें कि सोने से पहले कभी भी लहसुन का सेवन न करें।
ये भी पढ़ें- खाने में फ्रेश क्रीम को इन 3 तरीकों से करें शामिल, जानें घर पर बनाने की विधि
मुंह से बदबू आना
लहसुन में मौजूद कंपाउंड आपके मुंह और सांसों में बदबू पैदा कर सकता है। ऐसे में अगर आप रात के समय लहसुन खाते हैं, तो अगले दिन तक आपके मुंह और सांसों में बदबू की समस्या बनी रहेगी और आप इसे लगातार लेते हैं, तो ये बदबू मुंह से जुड़ी कई बीमारियों का कारण भी बन सकता है। इसलिए कभी भी रात को सोने से पहले लहसुन का सेवन न करें।
नींद की समस्या
अगर आप देर रात लहसुन का सेवन करते हैं, तो नींद से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। लहसुन आपके शरीर में एनर्जी को बढ़ाती है, जिसके कारण आपका शरीर एक्टिव होता है। ऐसे में अगर आप सोने से पहले लहसुन का सेवन करते हैं, तो इससे आपको देर रात तक नींद नहीं आएगी और सुबह के समय सुस्त फील करेंगे और अपने काम पर फोकस नहीं कर पाते हैं।
क्या है इसे खाने का सही समय?
अगर आप लहसुन की 1 से 2 कली को सुबह खाली पेट चबाकर खाते हैं तो इसके कई सारे फायदे हो सकते हैं। इससे आपके शरीर में पूरे दिन एनर्जी बनी रहती है, इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करता है, डायबिटीज के लिए फायदेमंद होता है और कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल में रखता है।
ये भी पढ़ें- देर से उठने वाले लोगों का दिमाग होता है तेज! रिसर्च में आया सामने
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जयंती पर सभी को भेजिए महात्मा गांधी की कही ये 10 बातें, मन में जोश भर देंगे बापू के विचार
9 mins agoFrench Fries Recipe: एयर फ्रायर में कैसे बनाएं फ्रेंच फ्राइज? इस तरह चुटकियों में हो जाएंगे तैयार
2 hrs agoनींबू से भी भाग सकते हैं घर के सारे मच्छर, बस इस तरह करें इस्तेमाल, महंगे लिक्विड खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
2 hrs agoपितृ पक्ष में श्राद्ध की थाली में क्या रखें? ये सात्विक चीजें जरूर करें शामिल
3 hrs agoGarba Night Safety: रात में गरबा के लिए घर से बाहर निकलते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, मस्ती में नहीं आएगी कमी
3 hrs agoबावड़ियों की खूबसूरती देखनी है तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी और वास्तुकला कर देगी हैरान
5 hrs agoबाल्टी पर लग गए हैं खारे पानी के दाग तो यहां जानिए किस तरह करें साफ, छूट जाएगी सारी गंदगी
6 hrs agoबच्चों के लिए शाम की भूख के लिए कैसे बनाएं स्वादिष्ट क्रिस्पी आलू पेटीज? यहां जानिए आसान रेसिपी
23 hrs agoगर्म पानी से नहाना सही या ठंडे से? जानिए रोज की इस आदत का शरीर पर कैसा पड़ता है असर
1 day agoकपड़ों के रंग से नहीं, मौके और आई-मेकअप के हिसाब से चुनें लाइनर! जानें किस शेड का कब करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines