Garlic Side Effects: इस समय भूलकर भी न खाएं लहसुन! हो सकती है गंभीर बीमारी

Garlic Side Effects: अगर आप भी गलत समय पर लहसुन का सेवन कर रहे हैं, तो ये आदत आज ही छोड़ दें। गलत समय पर लहसुन खाने से कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। आइए जानते हैं कि लहसुन खाने का सही समय क्या है?

Garlic Side Effects

Garlic Side Effects

विज्ञापन

Garlic Side Effects: लहसुन एक नेचुरल और टेस्टी मसाला है, जो हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होती है। लेकिन कई लोग इसे गलत समय जैसे की रात को खा लेते हैं, जिससे कारण शरीर में कई तरह की समस्या हो सकती है। कई बार डॉक्टर भी रात के समय लहसुन खाने के लिए मना कर देते हैं। इस समय लहसुन खाने से आपको नींद की समस्या, डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं हो सकती है।दरअसल, लहसुन शरीर में एनर्जी को बढ़ाती है, जिसके कारण नींद में रुकावट पैदा हो सकती है। आइए जानते हैं इसके और क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं?

डाइजेशन की समस्या

रात के समय लहसुन खाने से डाइजेशन की समस्या बढ़ सकती है। दरअसल, लहसुन आपके डाइजेशन सिस्टम को एक्टिव बनाता है और ऐसे में अगर आप सोने जाते हैं तो गैस, पेट दर्द और दस्त जैसी बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए ध्यान रखें कि सोने से पहले कभी भी लहसुन का सेवन न करें।

विज्ञापन

मुंह से बदबू आना

लहसुन में मौजूद कंपाउंड आपके मुंह और सांसों में बदबू पैदा कर सकता है। ऐसे में अगर आप रात के समय लहसुन खाते हैं, तो अगले दिन तक आपके मुंह और सांसों में बदबू की समस्या बनी रहेगी और आप इसे लगातार लेते हैं, तो ये बदबू मुंह से जुड़ी कई बीमारियों का कारण भी बन सकता है। इसलिए कभी भी रात को सोने से पहले लहसुन का सेवन न करें।

नींद की समस्या

अगर आप देर रात लहसुन का सेवन करते हैं, तो नींद से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। लहसुन आपके शरीर में एनर्जी को बढ़ाती है, जिसके कारण आपका शरीर एक्टिव होता है। ऐसे में अगर आप सोने से पहले लहसुन का सेवन करते हैं, तो इससे आपको देर रात तक नींद नहीं आएगी और सुबह के समय सुस्त फील करेंगे और अपने काम पर फोकस नहीं कर पाते हैं।

विज्ञापन

क्या है इसे खाने का सही समय?

अगर आप लहसुन की 1 से 2 कली को सुबह खाली पेट चबाकर खाते हैं तो इसके कई सारे फायदे हो सकते हैं। इससे आपके शरीर में पूरे दिन एनर्जी बनी रहती है, इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करता है, डायबिटीज के लिए फायदेमंद होता है और कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल में रखता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ