Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी का त्योहार बप्पा के भक्तों के लिए खुशियों से भरा होता है। गणपति के आगमन के लिए जोरों-शोरों से तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार 19 सितंबर को बप्पा हर घर में विराजेंगे। मोदक बप्पा का सबसे प्रिय भोग माना जाता है। अगर आप इस गणेश चतुर्थी पर कुछ खास बनाना चाहते हैं तो आज हम आपको 4 तरह के मोदक बनाना सिखाएंगे जिन्हें आप ट्राई कर सकते हैं।
चॉकलेट के मोदक
इस गणेश चतुर्थी पर आप चॉकलेट मोदक बनाकर बप्पा को खुश कर सकते हैं। चॉकलेट मोदक बनाने के लिए चॉको चिप्स, दूध, कंडेंस्ड मिल्क, डाइजेस्टिव बिस्कुट, और ड्राई फ्रूट्स की जरूरत होती है। चॉको चिप्स, दूध, कंडेंस्ड मिल्क को गर्म करें, फिर इसमें डाइजेस्टिव बिस्किट के टुकड़े और मेवे मिलाएं। आपके मोदक तैयार हैं।
केसर के मोदक
अमृत मोदक के नाम से मशहूर इस मोदक के स्वाद का कोई मुकाबला नहीं। इसे बनाने के लिए आपको खोया, केसर, चीनी और दूध की जरूरत पड़ेगी। दूध में केसर मिलाएं और एक पैन में चीनी और खोया डालकर गर्म करें। जब चीनी घुल जाए तो इसमें केसर वाला दूध डाल दीजिए। जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो इसे गैस से उतार लें। आपके मोदक तैयार हैं।
तिल के मोदक
तिल के मोदक बनाने के लिए आपको बस चार चीजों की जरूरत पड़ेगी- गुड़, घी, दूध और तिल। तिल को हल्का सा भूनकर पीस लें। अब एक पैन में घी डालें फिर उसमें गुड़ डालें और गर्म करें। जब गुड़ पिघलने लगे तो इसमें तिल डालें और अच्छी तरह मिला लें फिर गैस बंद कर दें। तिल के मोदक तैयार हैं।
मावा के मोदक
मावा मोदक बनाना बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए आपको मावा, चीनी, नारियल और सूखे मेवे की जरूरत पड़ेगी। स्टफिंग बनाने के लिए नारियल को कद्दूकस कर लें और उसमें सूखे मेवे पीसकर मिला लें। इसके बाद कवरिंग बनाने के लिए एक पैन में खोया और चीनी डालकर करीब 7-8 मिनट तक गर्म करें। इसे ठंडा करें, इसमें स्टफिंग भरें। मावा मोदक तैयार हैं।
संबंधित खबरें
चेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
33 mins agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
4 hrs agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
4 hrs agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
5 hrs agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
6 hrs agoइन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
7 hrs agoसुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
9 hrs ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
20 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
1 day agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines