Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरे देश में 10 दिनों तक बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस त्योहार का लोग बहुत बेसब्री से इंतजार करते हैं। 10 दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में घरों और सार्वजनिक स्थानों पर भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की जाती है। इस दौरान महिलाएं ट्रेडिशनल लुक अपनाती हैं और खूब सजती-संवरती हैं।
अगर आप भी इस बार साड़ी को अलग स्टाइल में कैरी करना चाहती हैं तो महाराष्ट्रीयन लुक ट्राई कर सकती हैं। महाराष्ट्रीयन स्टाइल में साड़ी पहनकर आप बेहद अलग और खूबसूरत दिखेंगी। आप महाराष्ट्रीयन स्टाइल में साड़ी पहनकर उसके साथ नाक में नथ और गजरा लगाकर इसके लुक को कंप्लीट कर सकती हैं। आइए जानते हैं कैसे कैरी करें महाराष्ट्रीयन लुक।
गणेश चतुर्थी पर महाराष्ट्रीयन महिलाएं नऊवारी साड़ी पहनती हैं, जो किसी भी सामान्य साड़ी से तीन से चार गज लंबी होती है।
नऊवारी साड़ी पहनने से पहले आपको साड़ी के नीचे लेगिंग या साइक्लिंग शॉर्ट्स पहनना होगा। इसके बाद साड़ी को कमर पर लपेटकर सामने की ओर एक गांठ लगा लें फिर साड़ी के एक हिस्से को पकड़कर अच्छे से प्लेट्स बना लें। अब प्लेट्स को पैरों के बीच से निकालकर कमर के बीच में डाल लें। अब साड़ी के एक लंबे सिरे को पकड़ें और उसके भी प्लेट्स बना लें। इस बात का ध्यान रखें की प्लेट्स लेफ्ट की ओर हों। अब इन प्लेट्स का पल्लू बनाएं और इसे कमर के पीछे से सामने की ओर लाएं और पिन से सेट कर लें।
ये भी पढ़ें- गणपति करेंगे संकट दूर, इन खास संदेशों से अपनों को दें गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं
आप साड़ी के ऊपर कमरबंध पहन सकती हैं, इससे आप और भी खूबसूरत दिखेंगी। इस लुक को पूरा करने के लिए आप नाक में नथ और कानों में मोती की बालियां जरूर पहनें साथ ही मैरून कलर की चांद शेप वाली बिंदी लगाना न भूलें। बालों को स्टाइल करने के लिए जूड़ा महाराष्ट्रीयन लुक के साथ अच्छा लगता है। आप अपने जूड़े में गजरा लगाकर और भी खूबसूरत दिख सकती हैं। इसके अलावा कोल्हापुरी स्लीपर पहनकर महाराष्ट्रीयन लुक को कंप्लीट करें।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
1 hr agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
16 hrs agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
17 hrs agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
18 hrs agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
19 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
19 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
21 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
22 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines