---विज्ञापन---

Ganesh Chaturthi 2023: ये हैं दिल्ली-नोएडा के 5 प्रसिद्ध गणपति मंदिर, गणेश चतुर्थी पर जाना न भूलें

Ganesh Chaturthi 2023: गणेश उत्सव 19 सितंबर से शुरू हो रहा है। यह उत्सव 10 दिनों तक चलता है। जिसमें पहले दिन यानि गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणपति की मूर्ति स्थापित की जाती है और 10 दिनों तक उनकी पूजा-अर्चना की जाती है। इस दौरान जगह-जगह पंडाल सजाए जाते हैं। वैसे तो महाराष्ट्र का […]

---विज्ञापन---

Ganesh Chaturthi 2023: गणेश उत्सव 19 सितंबर से शुरू हो रहा है। यह उत्सव 10 दिनों तक चलता है। जिसमें पहले दिन यानि गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणपति की मूर्ति स्थापित की जाती है और 10 दिनों तक उनकी पूजा-अर्चना की जाती है। इस दौरान जगह-जगह पंडाल सजाए जाते हैं। वैसे तो महाराष्ट्र का गणपति उत्सव पूरी दुनिया में मशहूर है लेकिन अगर आप नोएडा में रहते हैं तो गणेश चतुर्थी पर इन गणेश मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं। इन मंदिरों में बप्पा की मूर्ति को बहुत ही खूबसूरती से सजाया जाता है।

श्री विनायक मंदिर

नोएडा सेक्टर 62 स्थित श्री विनायक मंदिर बहुत प्रसिद्ध है। यहां की दीवारों पर की गई नक्काशी आपको बहुत पसंद आएगी। इस गणेश चतुर्थी आप यहां जा सकते हैं। यहां गणेश उत्सव बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। यहां लोग दूर-दूर से मंदिर के दर्शन के लिए आते हैं। यह मंदिर सेक्टर-62 के औद्योगिक क्षेत्र के मुख्य डी-सर्कल के पास स्थित है।

---विज्ञापन---

वरसिद्धि विनयगर मंदिर

वरसिद्धि विनयगर मंदिर नोएडा सेक्टर 22 में स्थित है। यहां आपको बप्पा की अनोखी मूर्ति देखने को मिल जाएगी। गणेश चतुर्थी के इस त्योहार पर आप यहां बप्पा के दर्शन के लिए आ सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Konark Sun Temple: G-20 समिट में भारत ने दिखाया कोणार्क चक्र, जानें इसकी खासियत

---विज्ञापन---

गणेश हनुमान मंदिर

गणेश हनुमान मंदिर ग्रेटर नोएडा में स्थित है। गणेश चतुर्थी के पर्व पर आप इस मंदिर में बप्पा के दर्शन के लिए आ सकते हैं। यहां भक्तों की काफी भीड़ रहती है।

श्री शुभ सिद्धिविनायक मंदिर

---विज्ञापन---

मयूर विहार में श्री शुभ सिद्धिविनायक मंदिर स्थित है। यह मंदिर तमिल वास्तुकला की तर्ज पर बनाया गया है। इस मंदिर में भगवान गणेश को फूल, केला, नारियल और सेंधा चीनी चढ़ाई जाती है।

अजमेरी गेट

दिल्ली के अजमेरी गेट पर भगवान गणेश का एक मंदिर स्थित है, जिसकी बाहरी दीवार लाल रंग की है। यहां की खूबसूरत और जटिल कलाकृतियां लोगों को बहुत पसंद आती हैं। गणपति उत्सव के दौरान यहां भव्य आयोजन किया जाता है।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 14, 2023 05:18 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola