Gandhi Jayanti Quotes: हर साल 2 अक्टूबर के दिन गांधी जयंती मनाई जाती है. इस साल देश 157वीं गांधी जयंती मना रहा है. इसी दिन साल 1869 में पोरबंदर, गुजरात में मोहनचंद करमचंद गांधी का जन्म हुआ था जिन्हें आगे चलकर दुनिया ने महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) के नाम से जाना. महात्मा गांधी को प्यार से बापू भी कहा जाता था. उन्होंने देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और दुनिया को सत्य और अहिंसा का महत्व समझाया था. ऐसे में हर साल महात्मा गांधी के जन्मोत्सव पर गांधी जंयती मनाई जाती है. यहां महात्मा गांधी के ऐसे ही कुछ अनमोल वचन दिए गए हैं जो सभी को भेजकर या स्टेटस लगाकर गांधी जयंती की शुभकामनाएं दी जा सकती हैं.
महात्मा गांधी के अनमोल वचन
- आंख के बदले आंख पूरे विश्व को अंधा बना देगी.
- अहिंसा मानव जाति का सबसे बड़ा धर्म है.
- केवल प्रसन्नता ही एकमात्र इत्र है जिसे आप दूसरों पर छिड़कें तो उसकी कुछ बूंदें अवश्य ही आप पर भी पड़ती हैं.
- उफनते तूफान को मात देना है तो अधिक जोखिम उठाते हुए हमें पूरी शक्ति के साथ आगे बढ़ना होगा.
- कमजोर इंसान कभी क्षमाशील नहीं हो सकता. क्षमाशीलता ताकतवर की निशानी है.
- मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है. सत्य मेरा भगवान है, अहिंसा उसे पाने का साधन.
- पहले वे तुम्हें नकारेंगे, फिर तुमपर हंसेंगे, फिर वे तुमसे लड़ेंगे और फिर तुम जीत जाओगे.
- किसी देश की महानता और उसकी नैतिक उन्नति का अंदाजा हम वहां जानवरों के साथ होने वाले व्यवहार से लगा सकते हैं.
- सत्य और प्रेम ही दुनिया को बदल सकते हैं.
- गौरव लक्ष्य पाने के लिए कोशिश करने में हैं न कि लक्ष्य तक पहुंचने में.
गांधी जयंती की शुभकामनाएं
सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाकर, जिन्होंने बदला देश का विचार,
ऐसी महान आत्मा महात्मा गांधी को नमन बारंबार.
हैप्पी गांधी जयंती!
सीधे-सादे वस्त्र पहनकर, जिसने हिला दिया राष्ट्र-साम्राज्य,
सत्य और अहिंसा के बल पर, जिसने दिलाया भारत को स्वराज्य.
हैप्पी गांधी जयंती!
विचार ऐसे रखें कि समाज बदल जाए,
और कर्म ऐसे करें कि हर दिल में अहिंसा बस जाए.
हैप्पी गांधी जयंती!
सीधी-सादी वेशभूषा, चेहरे पर थी मुस्कान,
अहिंसा ही जिनका हथियार था, ऐसे बापू थे महान.
हैप्पी गांधी जयंती!
ना बंदूक की गोली से, ना तलवार की धार से,
बापू ने आज़ादी दिलाई सत्य-अहिंसा के विचार से.
हैप्पी गांधी जयंती!
सत्य की राह पर चलना सिखाया, अहिंसा का दीप जलाया,
बापू के विचारों ने पूरी दुनिया को शांति का मार्ग दिखाया.
हैप्पी गांधी जयंती!
संबंधित खबरें
घर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट रामदाना लड्डू? यहां जानिए आसान रेसिपी
7 hrs agoकरवाचौथ पर दिखना है खूबसूरत तो इस उबटन को बना लीजिए आज ही
10 hrs agoसिंक का पाइप हो गया है जाम तो एक चम्मच डाल दें यह चीज, निकल जाएगी गंदगी
12 hrs agoNavratri Vrat Recipes: व्रत में बनाकर खाएं लौकी की खीर, स्वाद भी आएगा अच्छा
13 hrs agoआज नवरात्रि के पांचवे दिन सभी को भेजिए मां स्कंदमाता पूजा की शुभकामनाएं
15 hrs agoमां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
1 day agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
1 day agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
1 day agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
2 days agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines