हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Gandhi Jayanti 2025: गांधी जयंती पर सभी को भेजें महात्मा गांधी के अनमोल वचन

Happy Gandhi Jayanti Wishes 2025: इस साल महात्मा गांधी की 156वीं जयंती मनाई जा रही है. इस खास मौके पर आप भी सभी को महात्मा गांधी के अनमोल वचन भेजकर इस दिन की खास शुभकामनाएं दे सकते हैं.

विज्ञापन
Mahatma Gandhi Anmol Vachan: महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा का मोल बताया था.

Gandhi Jayanti 2025: मोहनदास करमचंद गांधी (Mohandas Karamchand Gandhi) को महात्मा गांधी या बापू कहकर पुकारा जाता है. हर साल देश 2 अक्टूबर के दिन गांधी जयंती मनाता है. साल 1869 में इसी दिन पोरबंदर में मोहनदास करमचंद गांधी का जन्म हुआ था. गांधी जी समाजसेवक, राजनेता और पेशे से वकील थे जिन्होंने देश और दुनिया को सत्य और अंहिसा का पाठ पढ़ाया था, साथ ही भारत को स्वतंत्रता दिलाने में योगदान दिया था. इस साल गांधी जी की 156वीं जयंती मनाई जा रही है. इस खास मौके पर आप भी गांधी जी के कहे अनमोल वचन (Gandhi Jayanti Quotes) सभी को भेज सकते हैं और इस दिन की खास शुभकामनाएं दे सकते हैं.

महात्मा गांधी के अनमोल वचन | Mahatma Gandhi Anmol Vachan

  • गौरव लक्ष्य पाने के लिए कोशिश करने में हैं, न कि लक्ष्य तक पहुंचने में.
  • केवल प्रसन्नता ही एकमात्र इत्र है जिसे आप दूसरों पर छिड़कें तो उसकी कुछ बूंदें अवश्य ही आप पर भी पड़ती हैं.
  • उफनते तूफान को मात देना है तो अधिक जोखिम उठाते हुए हमें पूरी शक्ति के साथ आगे बढ़ना होगा.
  • मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है. सत्य मेरा भगवान है, अहिंसा उसे पाने का साधन.
  • स्वतंत्रता एक जन्म की भांति है. जब तक हम पूर्णतः स्वतंत्र नहीं हो जाते तब तक हम परतंत्र ही रहेंगे. जब तक गलती करने की स्वतंत्रता ना हो तब तक स्वतंत्रता का कोई अर्थ नहीं है.
  • व्यक्ति अपने विचारों के सिवा कुछ नहीं. वह जो सोचता है वही बन जाता है.
  • अहिंसा ही धर्म है, वही जिंदगी का एक रास्ता है.
  • कमजोर इंसान कभी क्षमाशील नहीं हो सकता. क्षमाशीलता ताकतवर की निशानी है.
  • किसी देश की महानता और उसकी नैतिक उन्नति का अंदाजा हम वहां जानवरों के साथ होने वाले व्यवहार से लगा सकते हैं.
  • आंख के बदले आंख पूरे विश्व को अंधा बना देगी.

कैसे मनाते हैं गांधी जयंती

भारत में गांधी जयंती के दिन नैशनल होलिडे (National Holiday) होता है. इस दिन स्कूल, कॉलेज, ऑफिस और अन्य शैक्षिक संस्थानों की छुट्टी होती है. गांधी जयंती पर बहुत सी दुकानें भी बंद होती हैं. महात्मा गांधी की जयंती मनाते हुए अलग-अलग तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होता है, स्वच्छता अभियान चलाए जाते हैं और प्रार्थना की जाती है. स्कूल व कॉलेज में 2 अक्टूबर से पहले गांधी जयंती का समारोह होता है जिसमें बच्चे गांधी जी के अनमोल वचन कहते हैं, भाषण (Gandhi Jayanti Speech) देते हैं और महात्मा गांधी को याद करते हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें – Dussehra 2025: दशहरा पर दिल्ली-NCR की इन 5 जगहों पर लगता है बेस्ट मेला, परिवार के साथ जरूर जाएं घूमने

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola