Gandhi Jayanti 2023 Wishes: खादी मेरी शान है, इन संदेशों के जरिए अपनों को दें गांधी जयंती की शुभकामनाएं
Edited By News24 हिंदी

Edited By News24 हिंदी

Gandhi Jayanti 2023 Wishes: आज यानी 2 अक्टूबर को देशभर में गांधी जयंती का त्योहार मनाया जा रहा है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस को गांधी जयंती के रूप में हर साल सेलिब्रेट किया जाता है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराने में उनका अहम योगदान रहा था। गांधी जयंती के मौके पर स्कूल, कॉलेज और दफ्तरों में तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। वहीं इस खास मौके पर लोग एक दूसरे को मैसेज भेजकर भी गांधी जयंती की शुभकामनाएं देते हैं। ऐसे में अगर आप भी गांधी जयंती के मौके पर अपनों को विश करना चाहते हैं तो ये शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। यहां देखें गांधी जयंती विशेज, कोट्स, मैसेज, इमेज।

देशभक्ति और राष्ट्रवाद की भावना के साथ गांधी जयंती को राष्ट्रीय अवकाश के साथ मनाया जाता है।

भारत की स्वतंत्रता के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने लंबी लड़ाई लड़ी थी।

महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को हुआ था और ये दिन गांधी जयंती के रूप में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए मनाया जाता हैं।

महात्मा गांधी को भारत के राष्ट्रपिता और बापू के नाम से भी जाना जाता है। महात्मा गांधी का असल नाम मोहनदास करमचंद गांधी है।

2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अलावा विश्व अहिंसा दिवस के तौर पर भी मनाया जाता है।

दुनिया भर में गांधी जी को उनके अहिंसात्मक आंदोलन के लिए जाना जाता है।

महात्मा गांधी के प्रति वैश्विक स्तर पर सम्मान देने के लिए गांधी जयंती मनाई जाती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: