Peele Danto Ka Ilaj: पीले दांत किसी भी लिहाज से अच्छे नहीं लगते हैं. यह ना सिर्फ मुस्कान को खराब करने का काम करते हैं, बल्कि चेहरे की खूबसूरती को भी प्रभावित करते हैं. गलत खानपान, चाय-कॉफी का ज्यादा सेवन और सही तरीके से ब्रश ना करने की वजह से दांतों पर पीली परत और गंदगी जमने लगती है. अगर इसपर वक्त रहते ध्यान ना दिया जाए तो परेशानी ज्यादा होने लगती है और एक वक्त ऐसा भी आता है जब दांतों की सफाई करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. ऐसे में लोग महंगे ट्रीटमेंट की ओर भागते हैं, जबकि किचन में मौजूद कुछ चीजें भी दांतों की सफाई में मदद कर सकती हैं. आचार्य मनीष जी का कहना है कि दांतों की सफाई करने के लिए आपको सिर्फ 2 सामग्री चाहिए होंगी और रात में इस नुस्खे को अपनाना होगा. आइए आज हम आपको ऐसा ही आसान घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं, जिसमें सिर्फ 2 सामग्रियां इस्तेमाल करके दांतों की चमक बढ़ाई जा सकती है.
इसे भी पढ़ें- सिर्फ 2 अंडों से बच्चों के लिए बनाएं फ्रेंच टोस्ट, इस आसान रेसिपी से झटपट तैयार होगा नाश्ता
दांत पीले क्यों होते हैं?
जब पीलापन बढ़ जाता है तो यह ओरल केयर की कमी या कुछ आदतों का संकेत हो सकता है. आइए जानते हैं दांत पीले होने के कारण-
- सही तरीके से ब्रश ना करना
- चाय-कॉफी जरूरत से ज्यादा पीना
- ज्यादा मीठा खाना
- प्रोसेस्ड फूड खाना
- तंबाकू करना
- दवाइयों का असर होना
गंदे दांतों को साफ करने का रामबाण नुस्खा
किचन में मौजूद कुछ प्राकृतिक चीजें दांतों की सफाई में मदद कर सकती हैं. इसमें हल्दी, सरसों का तेल और सेंधा नमक का मिश्रण शामिल है. बता दें, एक तरह का पुराना घरेलू नुस्खा है, जिसे कई लोग दांतों और मसूड़ों की सफाई के लिए इस्तेमाल करते हैं.
क्या करें?
- एक बाउल में सरसों का तेल निकालें.
- इसमें हल्दी और सेंधा नमक डालकर पकाएं.
- अच्छी तरह से मिलाकर रात में दांतों को साफ करें.
- हल्के हाथ से दांतों और मसूड़ों पर 2 मिनट मसाज करें.
- गुनगुने पानी से कुल्ला कर लें.
इस नुस्खे के फायदे
- दांतों की पीली परत कम करना
- मसूड़ों की सूजन कम करना
- कमजोरी से राहत दिलाना
- मुंह की बदबू कम करने में मददगार
- दांतों को साफ करना
- मसूड़ों में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करना
इस नुस्खे को सीमित मात्रा में ही इस्तेमाल करें और रोजाना ब्रश-फ्लॉस की आदत बनाए रखना सबसे जरूरी है.
इसे भी पढ़ें- पीली ततैया के काटने पर क्या लगाना चाहिए? यहां जानिए ततैया का जहर कैसे उतारें
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
रसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
3 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
6 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
7 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
8 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
9 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
11 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
12 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
13 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines