गंदे दांतों को साफ करने का रामबाण नुस्खा, किचन में रखी ये 2 सामग्रियां आएंगी आपके बहुत काम

Tooth Powder: अगर आपके दांत गंदे हैं और साफ होने का नाम नहीं ले रहे हैं तो आपको आयुर्वेदिक नुस्खा अपनाने की जरूरत है. यहां पर हम आचार्य मनीष जी का बताया देसी नुस्खा साझा कर रहे हैं, जिसे आपको रात को सोने से पहले अपनाना होगा.

Peele Danto Ka Ilaj

दांत पीले क्यों होते हैं? Image Credit- Freepik

Peele Danto Ka Ilaj: पीले दांत किसी भी लिहाज से अच्छे नहीं लगते हैं. यह ना सिर्फ मुस्कान को खराब करने का काम करते हैं, बल्कि चेहरे की खूबसूरती को भी प्रभावित करते हैं. गलत खानपान, चाय-कॉफी का ज्यादा सेवन और सही तरीके से ब्रश ना करने की वजह से दांतों पर पीली परत और गंदगी जमने लगती है. अगर इसपर वक्त रहते ध्यान ना दिया जाए तो परेशानी ज्यादा होने लगती है और एक वक्त ऐसा भी आता है जब दांतों की सफाई करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. ऐसे में लोग महंगे ट्रीटमेंट की ओर भागते हैं, जबकि किचन में मौजूद कुछ चीजें भी दांतों की सफाई में मदद कर सकती हैं. आचार्य मनीष जी का कहना है कि दांतों की सफाई करने के लिए आपको सिर्फ 2 सामग्री चाहिए होंगी और रात में इस नुस्खे को अपनाना होगा. आइए आज हम आपको ऐसा ही आसान घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं, जिसमें सिर्फ 2 सामग्रियां इस्तेमाल करके दांतों की चमक बढ़ाई जा सकती है.

विज्ञापन
विज्ञापन

दांत पीले क्यों होते हैं?

जब पीलापन बढ़ जाता है तो यह ओरल केयर की कमी या कुछ आदतों का संकेत हो सकता है. आइए जानते हैं दांत पीले होने के कारण-

  • सही तरीके से ब्रश ना करना
  • चाय-कॉफी जरूरत से ज्यादा पीना
  • ज्यादा मीठा खाना
  • प्रोसेस्ड फूड खाना
  • तंबाकू करना
  • दवाइयों का असर होना

गंदे दांतों को साफ करने का रामबाण नुस्खा

किचन में मौजूद कुछ प्राकृतिक चीजें दांतों की सफाई में मदद कर सकती हैं. इसमें हल्दी, सरसों का तेल और सेंधा नमक का मिश्रण शामिल है. बता दें, एक तरह का पुराना घरेलू नुस्खा है, जिसे कई लोग दांतों और मसूड़ों की सफाई के लिए इस्तेमाल करते हैं.

विज्ञापन

क्या करें?

  • एक बाउल में सरसों का तेल निकालें.
  • इसमें हल्दी और सेंधा नमक डालकर पकाएं.
  • अच्छी तरह से मिलाकर रात में दांतों को साफ करें.
  • हल्के हाथ से दांतों और मसूड़ों पर 2 मिनट मसाज करें.
  • गुनगुने पानी से कुल्ला कर लें.

इस नुस्खे के फायदे

  • दांतों की पीली परत कम करना
  • मसूड़ों की सूजन कम करना
  • कमजोरी से राहत दिलाना
  • मुंह की बदबू कम करने में मददगार
  • दांतों को साफ करना
  • मसूड़ों में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करना

इस नुस्खे को सीमित मात्रा में ही इस्तेमाल करें और रोजाना ब्रश-फ्लॉस की आदत बनाए रखना सबसे जरूरी है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ