Fruit Raita At Home: फल स्वास्थ्य का खजाना हैं। रोजाना फल खाने से सेहत को अनगिनत फायदे होते हैं। फलों में पोटेशियम, फाइबर, विटामिन सी, फोलेट, प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। फल की सबसे खास बात ये होती है कियह फाइबर से भरपूर होते हैं रोज 1 फल खाना, सेहत के लिए सबसे जरूरी चीजों में से एक है और वो है फाइबर। वेट लॉस के लिए रोजाना फल खाना फायदेमंद होता है। इसकी मदद से शरीर को कई जरूरी विटामिन मिलते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भी भरपूर होते हैं। शरीर को बेहतर ढंग से काम करने में मदद करने के लिए फल से कई तरह के पोषक तत्व मिलते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए फलों से बनने वाले एक ऐसी रेसिपी लेकर आएं, जिसे बनाना बहुत ही आसान है और इसे खाने से सेहत को भी कई फायदे मिलते हैं।
नोट- तैयारी का समय- 5 मिनट
पकाने का समय – 5 मिनट
परोसना- 2 लोग
कैलोरी- 163 जूल
फलों का रायता बनाने में सामग्री
1. केला – 1 कटा हुआ
2. सेब – 1 कटा हुआ
3. अंगूर – 8-10 आधे कटे हुए
4. खरबूजा- 1 कटोरी
5. खीरा-1 कटोरी
6. अनार – 1 छोटा कप
7. दही – 2 कप
8. क्रीम – 100 ग्राम
9. चीनी- 2 चम्मच
10. इलायची पाउडर- 1/2 चम्मच
11. सेंधा नमक – आवश्यकतानुसार
12. भुना हुआ जीरा – 1/2 चम्मच
फलों का रायता बनाने का तरीका
1. फ्रूट रायता तैयार करने के लिए सबसे पहले सभी फलों को पानी से अच्छी तरह साफ कर लें ।
2. केले का छिलका हटा दें और फिर उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. ऐसे ही सेब, अंगूर, तरबूज और खीरे को भी काटें।
3. अब एक बड़े कटोरे में दही डालें और स्वाद के लिए इसमें क्रीम और चीनी मिलाएं और इन सामग्रियों को अच्छी तरह मिलायें ।
4. अब दही में सभी कटे हुए फल और अनार के दाने डालकर मिला दीजिए। इसमें इलायची पाउडर मिलाएं और इसे थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दें, ताकि यह ठंडा हो जाए।
फलों का रायता
5. अगर आप चाहते हैं कि आपका रायता नमकीन हो, तो आप इसमें सिर्फ सेंधा नमक और भुना जीरा पाउडर डालकर ऐसा कर सकते हैं। लीजिए आपका स्वादिष्ट फलों का रायता बनकर तैयार हैं।
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
11 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
17 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
18 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
18 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
21 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines