Fruit Custard Recipe: जब बात मीठे की होती है, तो एक से बढ़कर एक डिश का नाम जहन में आता है। लेकिन फ्रूट कस्टर्ड एक ऐसी डिश है, जो ज्यादातर सभी को पसंद करते है।
फ्रूट कस्टर्ड एक ऐसी डिश है, जो किसी विशेष अवसर पर भी बनाई जा सकती है। साथ ही इसका स्वाद भी बेहद लजीज होता है। इसे आप घर पर भी बेहद आसानी से बना सकते हैं। चलिए जान लेते हैं कि घर पर फ्रूट कस्टर्ड को कैसे बना सकते है।
ये है फ्रूट कस्टर्ड बनाने के लिए जरूरी सामग्री
दूध 1 लीटर, कस्टर्ड पाउडर 2 टेबलस्पून, सेबफल 1, अंगूर 1/2 कप, अनार 1, कीवी 1, काजू 10-12, चीनी स्वादानुसार
इस तरह से बनाएं फ्रूट कस्टर्ड
फ्रूट कस्टर्ड बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक बड़ा बाउल लेना है। इसके बाद सभी फलों को लें और इन्हें साफ पानी से धोन लें। इसके बाद सभी फलों को छोटे-छोटे आकार में काट लें। अनार के दाने एक अलग बाउल में निकाल लें।
साथ ही अगर आप चाहें तो बादाम और काजू को काट कर डाल सकते हैं। या फिर चाहें तो ऐसे ही डाल सकते हैं। इसके बाद आपको दूध लेना हैं और एक पैन में दूध को गरम करने के लिए रख दें। जब दूध में उबाल आ जाएं तो गैस को बंद कर दें।
इसके बाद एक अलग बाउल में थोडा-सा दूध लें और इसे ठंडा कर लें। इसके बाद इसमें कस्टर्ड पाउडर मिला लें और इसे अच्छे से फेंट लें। जब यह गाढा हो जाएं, तो इसे पूरे दूध में मिला दें।
इसके बाद अगर आपको लगता है कि इसमें चीनी की जरूरत है, तो आप इसमें अपने स्वाद के हिसाब से चीनी मिला सकते हैं। इसके बाद आप इसमें सभी कटे हुए फलो को डाल दें और इसे ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें। जब यह ठंडा हो जाए, तो आप इसे सर्व कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
6 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
12 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
13 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
14 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
16 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines