Fruit Custard Recipe: इस तरह से बनाएं स्वाद से भरा फ्रूट कस्टर्ड, जानें आसान विधि

Fruit Custard Recipe: जब बात मीठे की होती है, तो एक से बढ़कर एक डिश का नाम जहन में आता है। लेकिन फ्रूट कस्टर्ड एक ऐसी डिश है, जो ज्यादातर सभी को पसंद करते है।फ्रूट कस्टर्ड एक ऐसी डिश है, जो किसी विशेष अवसर पर भी बनाई जा सकती है। साथ ही इसका स्वाद भी […]

---विज्ञापन---

Fruit Custard Recipe: जब बात मीठे की होती है, तो एक से बढ़कर एक डिश का नाम जहन में आता है। लेकिन फ्रूट कस्टर्ड एक ऐसी डिश है, जो ज्यादातर सभी को पसंद करते है।

फ्रूट कस्टर्ड एक ऐसी डिश है, जो किसी विशेष अवसर पर भी बनाई जा सकती है। साथ ही इसका स्वाद भी बेहद लजीज होता है। इसे आप घर पर भी बेहद आसानी से बना सकते हैं। चलिए जान लेते हैं कि घर पर फ्रूट कस्टर्ड को कैसे बना सकते है।

ये है फ्रूट कस्टर्ड बनाने के लिए जरूरी सामग्री

दूध 1 लीटर, कस्टर्ड पाउडर 2 टेबलस्पून, सेबफल 1, अंगूर 1/2 कप, अनार 1, कीवी 1, काजू 10-12, चीनी स्वादानुसार

इस तरह से बनाएं फ्रूट कस्टर्ड

फ्रूट कस्टर्ड बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक बड़ा बाउल लेना है। इसके बाद सभी फलों को लें और इन्हें साफ पानी से धोन लें। इसके बाद सभी फलों को छोटे-छोटे आकार में काट लें। अनार के दाने एक अलग बाउल में निकाल लें।

साथ ही अगर आप चाहें तो बादाम और काजू को काट कर डाल सकते हैं। या फिर चाहें तो ऐसे ही डाल सकते हैं। इसके बाद आपको दूध लेना हैं और एक पैन में दूध को गरम करने के लिए रख दें। जब दूध में उबाल आ जाएं तो गैस को बंद कर दें।

इसके बाद एक अलग बाउल में थोडा-सा दूध लें और इसे ठंडा कर लें। इसके बाद इसमें कस्टर्ड पाउडर मिला लें और इसे अच्छे से फेंट लें। जब यह गाढा हो जाएं, तो इसे पूरे दूध में मिला दें।

इसके बाद अगर आपको लगता है कि इसमें चीनी की जरूरत है, तो आप इसमें अपने स्वाद के हिसाब से चीनी मिला सकते हैं। इसके बाद आप इसमें सभी कटे हुए फलो को डाल दें और इसे ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें। जब यह ठंडा हो जाए, तो आप इसे सर्व कर सकते हैं।

First published on: May 30, 2023 07:00 AM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें