Frozen Fruits Benefits: हम हमेशा ताजा फल ही बाजार से खरीदते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कुछ ऐसे फल भी हैं जिन्हें हमें फ्रोजन ही खरीदना चाहिए। ताजे फल बहुत जल्दी खराब हो जाते हैं, ऐसे में कई बार हमें उसे फेंकना पड़ता है। कुछ ऐसे फल भी हैं, जिन्हें ताजा नहीं खाया जाता है। ये फल हेल्थ के लिए फ्रोजन ही अच्छे माने जाते हैं और इन फलों को पका कर ही खाया जाता है। आइए जानते है ऐसे कौन-कौन से फल हैं, जिन्हें फ्रोजन ही खाते हैं।
चेरी
चेरी में पॉलीफेनॉल नामक एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आपकी कोशिकाओं के लिए अच्छा होता है और इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है। इस फ्रूट के सेवन से नींद में सुधार होता है। चेरी का रस ट्रिप्टोफैन, सेरोटोनिन और मेलाटोनिन के लेवल को कंट्रोल करता है। आप इसे स्मूदी या दही के साथ मिलाकर खा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- जिद्दी डैंड्रफ भगाएं, ये 7 दमदार तरीके अपनाएं
आम
ताजे आम को छीलना और काटना मुश्किल होता है, फ्रोजन आम को खाने के लिए इतनी मेहनत नहीं करनी पड़ती है। ये फ्रोजन होने के बाद पूरी तरह से पका हुआ होता है, जिससे आपको मीठा और अच्छा स्वाद मिलता है। साथ ही, आम में बहुत सारे पोषक तत्व होते हैं, जो आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करता है। इसके अलावा इसमें विटामिन सी, विटामिन ए और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
अनानास
अनानास में विटामिन सी और मैंगनीज जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों के लिए अच्छा माना जाता है। अनानास ब्रोमेलैन होता है, जो एक ऐसा एंजाइम है, जिससे डाइजेशन कंट्रोल में रहता है। फ्रोजन अनानास को आप कई तरह से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। वैसे ज्यादातर लोग अनानास का जूस पीना पसंद करते हैं।
जामुन
जामुन में एस्ट्रिजेंट गुण होते हैं जो आपकी त्वचा से कील-मुहांसों को दूर रखने में मदद कर सकता है। फ्रोजन जामुन महीनों तक खाया जा सकता है, जिससे बीमारियों से लड़ने वाले एंटीऑक्सीडेंट होते है और इसमें मौजूद फाइबर आपके पेट को साफ रखता है।
ड्रैगन फ्रूट
ड्रैगन फ्रूट में विटामिन-सी, आयरन और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाई जाती है। साथ ही यह आसानी से बाजारों मिल जाते हैं। आमतौर पर ताजे ड्रैगन फ्रूट की तुलना में फ्रोजन हुए ड्रैगन फ्रूट को खाना आसान होता है। इस फ्रूट में फाइबर होता है, जो आंत के अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाता है। साथ ही यह बीटालेन और कैरोटीनॉयड जैसे एंटीऑक्सीडेंट का भी एक अच्छा सोर्स माना जाता है।
ये भी पढ़ें- हार्टअटैक के बढ़ते केसों में भारतीय युवा क्यों? स्पेशलिस्ट ने गिनाए कारण, ऐसे करें बचाव
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News 24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
भाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
3 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
4 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
4 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
7 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
21 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines