Friendship Day 2025: दोस्ती वह रिश्ता होता है जिसमें हम अपने दुख-सुख को आपस में बांट सकते हैं। फ्रंडशिप डे 3 अगस्त यानी आज के दिन मनाया जाएगा। दोस्ती वह रिश्ता होता है जिसे हम खुद चुनते हैं और जिनके साथ समय बिताने का मौका ढूंढते रहते हैं। भारत में वैसे तो कई त्योहार और खास दिन मनाए जाते हैं, लेकिन Friendship Day एक ऐसा विशेष दिन है जिसे दोस्तों के प्यार, भरोसे और साथ को मनाने के लिए सेलिब्रेट किया जाता है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि अच्छे दोस्त हमारे जीवन में कितने जरूरी और अहम होते हैं तो आइए जानते हैं कि यह दिन क्यों मनाया जाता है और इसे कैसे मनाया जा सकता है।
मित्रता दिवस क्यों मनाया जाता है?
मित्रता दिवस हर साल अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है। इस बार यह 3 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा। यह दिन इसलिए मनाया जाता है ताकि हम अपने दोस्तों को यह बता सकें कि वे हमारे लिए कितने खास हैं। इसकी शुरुआत 1930 में अमेरिका में हुई थी। सबसे पहले इसे Hallmark Cards नामक कंपनी ने शुरू किया था, जिससे लोग दोस्ती के कार्ड देकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दे सकें।
मित्रता दिवस कैसे मनाया जा सकता है?
दोस्तों को शुभकामनाएं दें
अगर आप इस दिन अपने दोस्तों से मिल नहीं सकते तो उन्हें मैसेज, कार्ड या सोशल मीडिया के ज़रिए “हैप्पी फ्रेंडशिप डे” विश कर सकते हैं। इसके साथ ही अपनी जिंदगी में उनकी अहमियत भी जता सकते हैं।
फ्रेंडशिप बैंड बांधना
इस दिन आप अपने पुराने और नए दोस्तों से मिल सकते हैं और उनकी कलाई पर फ्रेंडशिप बैंड बांध सकते हैं। यह बंधन दोस्ती का प्रतीक होता है। इसके साथ ही मार्केट में आपको कई तरह के डिजाइन भी मिल जाएंगे।
ये भी पढे़ं- Parenting Tips: रिश्तेदारों से क्यों दूर होने लगे हैं बच्चे? विनम्र सागर ने बताईं 3 बड़ी वजहें
साथ में समय बिताना
आप चाहें तो इस दिन दोस्तों के साथ मिलकर समय बिता सकते हैं, जैसे कि पार्टी करना, घूमने जाना या साथ में खाना-पीना यह सब दोस्ती को और भी गहरा बना देता है।
पुरानी यादें ताजा करना
पुरानी तस्वीरें देखना, कॉलेज या स्कूल के किस्से सुनाना और उन पर हंसना यह सब न सिर्फ दिल को सुकून देता है, बल्कि दोस्ती को भी मजबूत करता है।
ये कुछ टिप्स हैं जिनको आप फॉलो करके अपने दोस्तो के साथ Friendship Day को यादगार बना सकती हैं।
ये भी पढे़ं- Afternoon slump: दिन का खाना खाते ही लेते हैं नींद के झोंके? न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया एक्टिव रहने के तरीके
संबंधित खबरें
नल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
2 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
6 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
8 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
21 hrs agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
22 hrs agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
23 hrs agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoनौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines