Summer Vacation Activities At Home: गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों के पास बहुत सारा खाली समय होता है. कुछ पैरेंट्स बच्चों को समर वेकेशन के लिए किसी समर कैंप में भेज देते हैं, कुछ बच्चों को नाना-नानी या दादा-दानी के घर रहने भेजते हैं तो कुछ अपने बच्चों को घुमाने के लिए ट्रिप पर लेकर जाते हैं. वहीं, बचे हुए टाइम में बच्चे अपने स्कूल का होमवर्क पूरा करने में लगे रहते हैं. लेकिन अगर आप अपने बच्चे को समर वेकेशन के लिए कहीं नहीं भेज रहे हैं और बच्चा पूरी छुट्टियां घर पर ही बिताने वाला है तो टेंशन ना लें बल्कि यहां से आइडिया लेकर बच्चे को कुछ नया सिखाएं. यहां घर पर ही बच्चे को कुछ स्किल्स (Skills) सिखाने के बारे में बताया जा रहा है जिससे बच्चों की गर्मियों की छुट्टियां मजेदार और नई-नई चीजें सीखने में बीतेंगी.
बच्चों को घर पर सिखाएं ये काम
स्क्रैपिंग और जर्नलिंग
---विज्ञापन---
बच्चों को उनके मन की बातें लिखना सिखाएं या स्क्रैपबुक बनाना सिखाएं. बच्चे अपने आस-पास की चीजें कलेक्ट करके अपनी स्क्रैपबुक बना सकते हैं. इस तरह की एक्टिविटी बच्चों की राइटिंग स्किल्स को बेहतर करती हैं.
---विज्ञापन---
चॉक म्यूरल्स
बच्चों को चॉक से ड्रॉइंग करना सिखा सकते हैं. यह भी एक टैलेंट होता है. घर के बाहर फर्श या सड़क पर बच्चे चॉक से ड्रॉइंग बना सकते हैं.
कराएं लिटिल शेफ सेशन
बच्चों को उनकी उम्र के हिसाब से कुछ बनाना सिखाया जा सकता है. बच्चे नींबू पानी या सलाद बनाना सीख सकते हैं. इससे बच्चे घर में बैठे-बैठे बोर भी नहीं होते हैं.
गार्डनिंग
आप बच्चे को गार्डनिंग सिखा सकते हैं. पौधे लगाना और पौधों की देखरेख करना बच्चों के लिए एक इंट्रेस्टिंग एक्टिविटी है.
बैक्यार्ड साइंस
घर की ही चीजों से अलग-अलग तरह के साइंस एक्सपेरिमेंट्स बच्चे को करवाए जा सकते हैं. आप यूट्यूब पर बैक्यार्ड साइंस वाले वीडियो देखकर बच्चे को सिखा सकते हैं.
मैजिक ट्रिक्स
बच्चों को छोटी-छोटी मैजिक ट्रिक्स सिखाई जा सकती हैं. छुट्टियों के बाद जब बच्चे स्कूल वापस जाएंगे तो अपने दोस्तों को इन मैजिक ट्रिक्स से इंप्रेस कर पाएंगे.
स्टोरी आवर
किसी जार में अलग-अलग चीजों के नाम लिखकर पर्ची डालें और फिर बच्चे को हर दिन एक या दो पर्चियां उठाने के लिए कहें. अब बच्चे से कहें कि वो अपनी पर्ची पर लिखे नाम से जुड़ी कोई कहानी बनाकर आपको बताए, इससे बच्चे की कल्पना भी बढ़ती है और वह स्टोरी टेलिंग की कला भी सीखता है.
बोर्ड गेम्स
बच्चे को शतरंज जैसी कोई बोर्ड गेम सिखाई जा सकती है. इसके अलावा, बच्चे को कार्डबोर्ड और स्केच पेन देकर अपनी ही कोई बोर्ड गेम तैयार करने के लिए कहें.
ऑब्सेटेकल गेम
घर में ही तकिये, कुर्सियां या बॉक्सेस रखकर बच्चे को इनके नीचे या ऊपर से जाने के लिए कहें. इस तरह के गेम्स बच्चे को एक्टिव रखते हैं.
योगा या जुम्बा
बच्चे को एक्टिव रखने के लिए उन्हें योगा या जुम्बा सिखाया जा सकता है. यूट्यूब पर वीडियोज देखकर आप बच्चों को थोड़ी बहुत फिजिकल एक्टिविटी करवा सकते हैं.
यह भी पढ़ें - भारत का वो स्कूल जहां बच्चों को टेक्नोलॉजी ही नहीं बल्कि वेदों का ज्ञान भी मिलता है, जानिए पतंजलि गुरुकुलम में कैसे लें एडमिशन