Foxnut Benefits: मखाना यानी फॉक्स नट एक बेहद हेल्दी और हल्का नाश्ता माना जाता है, जिसे आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद मानते हैं। इसमें प्रोटीन, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होते हैं जो शरीर को ताकत देने के साथ-साथ कई बीमारियों से भी बचाते हैं। मखाना आपका वजन घटाने में काफी मददगार होता है। इसके साथ ही यह पाचन को सुधारता है और लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता। आप इसे कई तरह से खा सकते हैं। अगर आप रोजाना मखाने को सही तरीके से खाते हैं तो यह आपकी फिटनेस का राज बन सकता है। तो आइए जानते हैं कि आपको मखानों को किस तरह खाना चाहिए।
रोजाना खाली पेट
Image Source Freepik
अगर आप रोजाना खाली पेट भुना हुआ मखाना खाते है तो इससे आपको काफी एनर्जी मिलेगी। इसके साथ ही यह पाचन तंत्र को भी बेहतर करता है।
रात में सोने से पहले
रोजाना रात में सोने से पहले आपको एक कटोरी मखाना दूध में डालकर जरूर खाना चाहिए। इससे आपकी हड्डियां मजबूत होती हैं और शरीर को ताकत मिलती है। इसमें अच्छी मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम पाए जाते हैं, जो सेहत को एनर्जेटिक बनाते हैं।
ड्राई फ्रूट्स के साथ करें सेवन
आप रोजाना कोशिश करें कि मखाने को ड्राई फ्रूट्स में मिलाकर खाएं। ऐसा करने से आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होगा। इसके साथ ही सेहत भी बेहतर होगी और यह स्नैक्स के लिए भी बेस्ट ऑप्शन है।
सब्जी में डालकर खाएं
Image Source Freepik
अगर आप कोई टेस्टी सब्जी बना रहे है तो उसमें मखाना डाल सकते हैं। यह आपकी सब्जी को स्वादिष्ट बनाएगा और सेहत को भी मजबूत करेगा।
वर्कआउट के बाद करें सेवन
मखाने का सेवन आपको रोजाना वर्कआउट या योग करने के बाद जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से शरीर की थकान मिटती है।
ये भी पढ़ें- क्या आप भी हैं घूमने-फिरने के शौकीन, बैग में जरूर रखें इन चीजों को साथ
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
29 mins agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
2 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
2 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
6 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
7 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
8 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
9 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
9 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines