हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Food Mistakes To Avoid: फ्रिज में खाना रखने की आदत पड़ सकती है जानलेवा! देखें एक्सपर्ट की चेतावनी

विज्ञापन

Food Mistakes To Avoid: अक्सर घर में खाना रोजाना बच जाता है। कुछ लोग तो उसे फेंक ही देते हैं, वहीं कुछ लोग खाना न फेंककर उसे फ्रिज में रख देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्सपर्ट्स के अनुसार कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें आपको कभी भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं एक्सपर्ट से कि कौन सी वे चीजें हैं, जिन्हें फ्रिज में रखना आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है।

उबले हुए आलू

अगर आप अपने फ्रीज में उबले हुए आलू रखते हैं तो इसकी बनावट खराब हो जाती है और उसमें बैक्टीरिया आ सकते हैं। जिससे आपको पेट की गड़बड़ी और फूड पॉयजनिंग का खतरा हो सकता है।

गूंथा हुआ आटा

एक्सपर्ट के अनुसार ऐसे बहुत से लोग गूंथा हुआ आटा फ्रीज में रख देते हैं। जिससे आटे की नमी खत्म हो जाती है और वह खट्टा या सड़ा हुआ हो सकता है। इससे गैस, अपच और पेट से जुड़ी अन्य समस्याएं हो सकती हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Homemade Tomato Ketchup: टोमेटो केचप घर पर बनाएं, वो भी बिना केमिकल के- एक्सपर्ट में जानें आसान तरीका

बासी सब्जियां

ऐसे बहुत से लोग है जो बची हुई सब्बजी को फ्रिज में रख देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं बासी सब्जियां फ्रीज करने पर उनके अंदर मौजूद बैक्टीरिया बढ़ सकते हैं। इन्हें खाने से फूड प्वाइजनिंग, उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

विज्ञापन

दही

एक्सपर्ट के मुताबिक अगर आप फ्रीज में दही रखते हैं तो यह खट्टा या फटा हुआ हो सकता है। ऐसी दही खाने से पेट खराब हो सकता है और आपको पेट खराब हो सकता है।

पका हुआ चावल

अगर पके हुए चावल को सही तरीके से ना रखा जाए, तो उसमें bacillus cereus नामक बैक्टीरिया आ सकता है जो फूड प्वाइजनिंग का कारण बनता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Malaika Arora Detox Water Benefits: फिटनेस क्वीन मलाइका हर सुबह पीती हैं ये देसी ड्रिंक, जानिए कैसे बनाएं

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola