Gajar Ka Halwa Kaise Banaye: सर्दियों का मौसम आते ही ज्यादातर घरों में गाजर का हलवा जरूर बनता है. इसकी खुशबू से ही लोगों को पता चल जाता है कि किसके घर में हलवा बन रहा है. मीठा-सा स्वाद और घी की महक पूरे घर को खुशबू से भर देती है. हालांकि, हर कोई परफेक्ट गाजर का हलवा नहीं बना पाता, क्योंकि परफेक्ट गाजर का हलवा बनाने का असली राज दूध की सही मात्रा और पकाने के सही तरीके में छिपा होता है. ऐसे में गाजर का हलवा बनाते वक्त सभी सामग्रियों की जानकारी होना जरूरी है. अगर आप भी हलवा बनाने की परफेक्ट रेसिपी की तलाश कर रहे हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- बंगाली लाल और सफेद साड़ी क्यों पहनते हैं? 99% महिलाओं को नहीं पता होंगे इससे जुड़े ये रोचक तथ्य
1 किलो गाजर में कितना दूध डालना चाहिए?
गाजर के हलवे का स्वाद सही मात्रा और पकाने के सही तरीके में छिपा होता है. अगर इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्रियों की मात्रा पर ध्यान नहीं दिया जाता तो स्वाद और मेहनत दोनों खराब हो सकते हैं. इसलिए 1 किलो गाजर में 1 लीटर फुल क्रीम दूध डालने की सलाह दी जाती है. इससे हलवा बहुत ही स्वादिष्ट बनता है.
कुकर में गाजर का हलवा कैसे बनाएं?
गाजर का हलवा बहुत ही कम वक्त में बनाने के लिए कुकर का इस्तेमाल करें. कुकर में गाजर का हलवा बनाने से यह ना तो जलेगा और ना ही ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी.
सामग्री
- गाजर- 1 किलो
- फुल क्रीम दूध- 1 लीटर
- घी- 2 कप
- चीनी- आधा किलो
- इलायची पाउडर- आधा चम्मच
- काजू- आधा कप
- बादाम- आधा कप
- नारियल- आधा कप
विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर गाजर को कद्दूकस करके सूखने के लिए रख दें.
- अब कुकर को धोकर गैस पर गर्म होने के लिए रखें और कद्दूकस की हुई गाजर दूध के साथ डाल दें.
- ढक्कन बंद करके 2 सीटी आने दें और फिर कुकर खोलकर हल्की आंच पर पकाएं. जब गाजर सूखने लगे तो घी डालें.
- हल्का फ्राई करें और चीनी डालकर अच्छी तरह से मिलाएं. मिलाने के बाद इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स डालें.
- 10 मिनट तक पकाएं, जब हलवा घी छोड़ने लगे तो गैस बंद कर दें. बस आपका हलवा बनकर तैयार है.
इसे भी पढ़ें- मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी कैसे बनाई जाती है? सूर्य देव को प्रसाद में चढ़ाने के लिए इन सामग्रियों का करें इस्तेमाल
संबंधित खबरें
शाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
2 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
10 hrs agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
1 day agoघर पर बनाएं साउथ इंडियन स्टाइल झागदार फिल्टर कॉफी, यहां जानिए आसान तरीका
6 days agoसिर्फ 3 चीजों से घर पर बनाएं ये स्वादिष्ट बंगाली मिठाई, यह रही आसान रेसिपी
7 days agoफूलगोभी काटने से पहले कर लें ये काम, सरसों के तेल से निकल जाएंगे छिपे कीड़े
7 days agoक्या आपने खाई है पनपथी रोटी? जानिए यूपी-बिहार में मशहूर इस रोटी की रेसिपी
8 days agoसुबह की भागदौड़ में बनाएं ब्रेड पिज्जा पॉकेट, कम समय में तैयार हो जाएगा
9 days agoएयर फ्रायर में कैसे बनाएं फ्रेंच फ्राइज? इस तरह हो जाएंगे तैयार
12 days agoपितृ पक्ष में श्राद्ध की थाली में क्या रखें? ये सात्विक चीजें जरूर करें शाम
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines