Oil Benefits: नाभि में इस खास तेल को लगाने से चमत्कारी फायदे, रोज सोने से पहले लगाएं

Castor Oil Benefits: अगर आप हर रोज नाभि में अरंडी का तेल लगाते हैं तो इसके कई फायदे हो सकते हैं और साथ ही आप कई बीमारियों से भी दूर रखने में मदद करता है।

Castor Oil Benefits

कैस्टर ऑयल नाभि के लिए है रामबाण

Oil Benefits: अरंडी का तेल जिसे कैस्टर ऑयल भी कहते है, ये तेल आपकी हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। खास करके अगर आप रात को सोते समय इसे अपनी नाभि में लगाते हैं। ऐसा माना जाता है कि नाभि में तेल लगाने से शरीर की एनर्जी कंट्रोल में रहती है। जिससे गैस, सूजन, और अन्य डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं कम हो सकती हैं। अलावा स्किन का ग्लो भी बना रहता है। इसके अलावा अरंडी के तेल को नाभि में लगाने से शरीर को कई सारे फायदे मिल सकते हैं, क्योंकि नाभि नसो के माध्यम से शरीर के कई अंगों को जोड़ती है। आइए जानते हैं की नाभि में अरंडी का तेल लगाने से और क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।

विज्ञापन

नाभि में कैस्टर ऑयल लगाने के फायदे

पीरियड में फायदेमंद: कई महिलाओं को पीरियड्स के दौरान पेट में काफी दर्द होता है। अपने एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण कैस्टर ऑयल दर्द को कम करता है। साथ ही नाभि में कैस्टर ऑयल लगाने से शरीर में दर्द और ऐंठन से राहत मिलती है।

विज्ञापन

पाचन में सहायक होता है: कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल लैक्सेटिव के रूप में किया जाता है, जिससे कब्ज को दूर करने में मदद मिलती है। इसे नाभि में लगाने से ये पेट में जाकर डाइजेशन सिस्टम एक्टिव रहता है और पेट से जुड़ी कई समस्याएं दूर रहती है।

विज्ञापन

अर्थराइटिस में आराम: अर्थराइटिस एक ऐसी समस्या है जिसमें जोड़ों में दर्द और ऐंठन रहती है और इस दौरान चलने में भी काफी परेशानी आती है। कैस्टर ऑयल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है। साथ ही अगर आप इस तेल से मसाज करते हैं तो दर्द कम हो सकता है।

बालों के लिए फायदेमंद: नाभि में कैस्टर ऑयल लगाना बालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है, जो बालों की ग्रोथ में मदद करता है। साथ ही बालों को जड़ से मजबूत बनाता है। इसके अलावा बालों से जुड़ी कई समस्याएं भी कम कर सकता है।

विज्ञापन

स्किन के लिए फायदेमंद: नाभि में कैस्टर ऑयल लगाना स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। नाभि में तेल लगाने से ये ड्राई स्किन को हाइड्रेट करता है और इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो स्किन से जुड़ी समस्याएं जैसे पिंपल्स, रैशेज, जलन आदि को दूर रखता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ