बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री विद्या बालन अपनी हेल्थ और फिटनेस को लेकर काफी सतर्क रहने लगी हैं। विद्या बालन का बदलाव सिर्फ एक्सरसाइज तक ही सीमित नहीं है, बल्कि एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट भी है, जिसमें पोषक तत्वों से भरपूर फूड शामिल हैं। इस डाइट ने उन्हें हेल्थ में सुधार और वजन कम करने में मदद की साथ ही शरीर में सूजन को कम किया, जिससे उनके पूरे सेहत में सुधार हुआ। विद्या अपने खाने में केल और अरुगुला जैसी पत्तेदार सब्जियां, सैल्मन और अखरोट जैसे ओमेगा-3 से भरपूर फूड और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर बेरीज शामिल करती हैं। साथ ही वह अपनी डाइट में अदरक का भी इस्तेमाल करती हैं, जो अपने एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रभावों के लिए जाना जाता है।
इन चीजों से करती हैं परहेज
हेल्दी रहने के लिए विद्या प्रोसेस्ड फूड, मीठे स्नैक्स और फैट वाले डेयरी प्रोडक्ट से परहेज करती हैं, जो सूजन को बढ़ा सकते हैं। वह सफेद चावल और आटे जैसे प्रोसेसड अनाज से भी दूर रहती हैं, बेहतर पाचन के लिए इसके बजाय साबुत अनाज खाना पसंद करती है।
ये भी पढ़ें- किडनी को हेल्दी रखेंगे ये 5 सुपरफूड, गंभीर बीमारियों का खतरा होगा कम
हाइड्रेशन
विद्या नाश्ते को प्रायोरिटी देती हैं, अक्सर ग्रीन टी पीती हैं और अजवाइन और चुकंदर जैसे से बने ताजे जूस पीती हैं, जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं और शरीर को हेल्दी रखने के लिए जरूरी पोषक तत्व प्रदान करते हैं।
एंटी इनफ्लेमेटरी डाइट
इस डाइट का मतलब होता है, ऐसी डाइट लेना जो इन्फ्लेमेशन को कम करती है। इस डाइट के तहत ऐसी चीजें ही खाई जाती हैं जिससे शरीर के किसी भी अंग में सूजन का खतरा नहीं होता।
क्या होता है इन्फ्लेमेशन?
कभी आपके हाथ या पैर में चोट लग जाए या कट पड़ जाए तो उस हिस्से में इन्फ्लेमेशन हो सकता है। इन्फ्लेमेशन के बारे में आसान भाषा में बात करें तो यूं समझिए कि उस जगह पर रेडनेस, सूजन, दर्द का अहसास हो तो उसे इन्फ्लेमेशन कहा जाता है। इसका एक गंभीर प्रकार भी होता है, जिसे सिस्टमेटिक इन्फ्लेमेशन कहते हैं। इस तरह के इन्फ्लेमेशन की वजह से ओबेसिटी या मेटाबोलिक सिंड्रोम भी होता है।
ये भी पढ़ें- 56 साल की उम्र में भी कैसे फिट हैं भाग्यश्री? अभिनेत्री ने शेयर की ये 3 एक्सरसाइज
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
Diwali Wishes 2026: दिवाली पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश
12 hrs agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
15 hrs agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
17 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
18 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
21 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
1 day agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
1 day agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines