तमिल सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री ज्योतिका ने हाल ही में अपने फैंस को चौंका दिया, जब उन्होंने अपनी हेल्थ को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 3 महीने के भीतर अपना 9 किलोग्राम वजन कम किया। ज्योतिका ने अपने रुटीन में डाइट और वर्कआउट को मिलाकर ऐसा रास्ता खोज निकाला, जो उनके लिए कारगर साबित हुआ। साथी अभिनेत्री विद्या बालन से प्रेरणा लेते हुए, उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से फिटनेस एक्सपर्ट को भी इसका श्रेय दिया, जिन्होंने उन्हें बेहतर फिटनेस और हेल्दी रखने में उनकी मदद की।
प्रोफेशनल गाइडेंस
सोशल मीडिया नोट में ज्योतिका ने चेन्नई स्थित वेलनेस सेंटर अमुरा हेल्थ की तारीफ की। ज्योतिका ने स्वीकार किया कि उन्होंने पहले भी कई तरह की डाइटिंग शैलियों, जैसे कि रुक-रुक कर फास्ट और एक्सरसाइज रुटीन को अपनाया था, लेकिन उनमें से किसी से भी सही रिजल्ट नहीं मिला, जब तक उन्होंने प्रोफेशनल गाइडेंस नहीं अपनाया।
उन्होंने लिखा कि मुझे हमेशा स्वस्थ वजन बनाए रखने में परेशानी का सामना करना पड़ा। हार्ड वर्कआउट करने और डाइट के बीच बदलाव करने के बावजूद कुछ भी काम नहीं आया, लेकिन सही सपोर्ट और दिशा के साथ मैं फिट और हेल्दी रहने में कामयाब हुई हूं।
ज्योति ने बताया कि मैंने अपनी आंतों, पाचन, सूजन पैदा करने वाले फूड पर ध्यान दिया। सबसे जरूरी बात यह है कि मैंने सकारात्मकता की भावना को बढ़ाते हुए अपने स्वास्थ्य और मूड पर इसके प्रभाव को समझा। परिणामस्वरूप आज मैं एक हेल्दी लाइफस्टाइल जी रही और साथ ही मेरा वजन भी अब कंट्रोल में है।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
फिटनेस एक्सपर्ट महेश बताते हैं कि आंतों को माइक्रोबायोम को बनाए रखने से मेटाबॉलिज्म और फैट को कम करने में मदद मिल सकती है। फाइबर से भरपूर फूड, प्रोबायोटिक युक्त दही और फर्मेंटेड फूड खाने से पाचन में सुधार हो सकता है और सूजन कम हो सकती है, जो वजन घटाने में मदद कर सकते हैं।
डाइट में बदलाव के अलावा, ज्योतिका ने अपनी फिटनेस रुटीन में एक्सरसाइज को भी शामिल किया। उन्होंने अपने प्रशिक्षक महेश के प्रति आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उन्हें मांसपेशियों की ताकत बढ़ाने पर ध्यान देने में मदद की, खासकर एक महिला के रूप में।
संबंधित खबरें
इस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
5 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
7 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
8 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
9 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
10 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
10 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
12 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
13 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
15 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines