तमिल स्टार ज्योतिका ने 3 महीने में कैसे कम किया 9 किलो वजन? जानें उनका फिटनेस सीक्रेट

तमिल सिनेमा की अभिनेत्री ज्योतिका ने तीन महीने में 9 किलोग्राम वजन कम करके अपने फैंस को चौंका दिया। उन्होंने अपने बदलाव का श्रेय विद्या बालन और अपने फिटनेस एक्सपर्ट को दिया।

Fitness Tips

Fitness Tips

विज्ञापन

प्रोफेशनल गाइडेंस

सोशल मीडिया नोट में ज्योतिका ने चेन्नई स्थित वेलनेस सेंटर अमुरा हेल्थ की तारीफ की। ज्योतिका ने स्वीकार किया कि उन्होंने पहले भी कई तरह की डाइटिंग शैलियों, जैसे कि रुक-रुक कर फास्ट और एक्सरसाइज रुटीन को अपनाया था, लेकिन उनमें से किसी से भी सही रिजल्ट नहीं मिला, जब तक उन्होंने प्रोफेशनल गाइडेंस नहीं अपनाया।

विज्ञापन

उन्होंने लिखा कि मुझे हमेशा स्वस्थ वजन बनाए रखने में परेशानी का सामना करना पड़ा। हार्ड वर्कआउट करने और डाइट के बीच बदलाव करने के बावजूद कुछ भी काम नहीं आया, लेकिन सही सपोर्ट और दिशा के साथ मैं फिट और हेल्दी रहने में कामयाब हुई हूं।

विज्ञापन

ज्योति ने बताया कि मैंने अपनी आंतों, पाचन, सूजन पैदा करने वाले फूड पर ध्यान दिया। सबसे जरूरी बात यह है कि मैंने सकारात्मकता की भावना को बढ़ाते हुए अपने स्वास्थ्य और मूड पर इसके प्रभाव को समझा। परिणामस्वरूप आज मैं एक हेल्दी लाइफस्टाइल जी रही और साथ ही मेरा वजन भी अब कंट्रोल में है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

फिटनेस एक्सपर्ट महेश बताते हैं कि आंतों को माइक्रोबायोम को बनाए रखने से मेटाबॉलिज्म और फैट को कम करने में मदद मिल सकती है। फाइबर से भरपूर फूड, प्रोबायोटिक युक्त दही और फर्मेंटेड फूड खाने से पाचन में सुधार हो सकता है और सूजन कम हो सकती है, जो वजन घटाने में मदद कर सकते हैं।

विज्ञापन

डाइट में बदलाव के अलावा, ज्योतिका ने अपनी फिटनेस रुटीन में एक्सरसाइज को भी शामिल किया। उन्होंने अपने प्रशिक्षक महेश के प्रति आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उन्हें मांसपेशियों की ताकत बढ़ाने पर ध्यान देने में मदद की, खासकर एक महिला के रूप में।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ