Fitness Tips: कृति सेनन का वर्कआउट बनाएगा बॉडी को बेहतर, आज से ही फॉलो करें ये फिटनेस रुटीन

Fitness Tips: अभिनेत्री कृति सेनन से प्रेरित होकर आप अपने फिटनेस रुटीन में उनके वर्कआउट को शामिल कर सकते हैं। इससे आपका वजन कंट्रोल में रहता है और आपका शरीर लंबे समय तक हेल्दी बना रहता है।

Fitness Tips

कृति सेनन का फिटनेस रुटीन फोटो सोर्स Instagram

वीडियो में ऐसे नजर आईं अभिनेत्री

इस वीडियो में सफेद टैंक टॉप, काली स्पोर्ट्स ब्रा और मैचिंग टाइट्स पहने, आभिनेत्रि जिम जाने के लिए पूरी तरह से तैयार दिखीं। वह बोसू बॉल पर अपना वजन बैलेंस करते हुए नीचे और ऊपर की ओर झुकते हुए कैमरे में दिख रही हैं। उन्होंने कई बार सटीकता के साथ एक्सरसाइज को दोहराया। इतना ही नहीं, उनके ट्रेनर उनके जिम कौशल से काफी प्रभावित दिखे और उन्होंने पोस्ट पर कैप्शन लिखा कि कृति सेनन के साथ लेग डे।

डंबल लंजेस करने के फायदे

1. डम्बल लंजेस निचले शरीर की ताकत बढ़ाने, बैलेंस और स्थिरता में सुधार करने के लिए एक प्रभावी एक्सरसाइज है।

2. यह मुख्य रूप से क्वाड्रिसेप्स, हैमस्ट्रिंग और ग्लूट्स को फोकस करता है, साथ ही कोर को  एक्टिव करता है और निचले शरीर के हिस्से को बेहतर बनाता है।

3. पैरों को फ्री रखते हुए, लंजेस शक्ति या लचीलेपन के बैलेंस को दूर करने में मदद कर सकते हैं।

4. मांसपेशी पर काम करने से आपका मेटाबॉलिज्म बढ़ सकता है, जिससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

5. मांसपेशियों को मजबूत करने से मुद्रा को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।   

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ